कम्पनी समाचार (Industry News)

मल्टीप्लेक्स की इंदौर डीलर मीट में दो नए उत्पाद हुए लांच

23 मई 2026, इंदौरमल्टीप्लेक्स की इंदौर डीलर मीट में दो नए उत्पाद हुए लांच – देश की प्रतिष्ठित मल्टीप्लेक्स ग्रुप ऑफ कम्पनी  द्वारा गत दिनों इंदौर में डीलर मीट / ट्रेनिंग का आयोजन किया गया , जिसमें कंपनी के एमडी श्री महेश शेट्टी ,चीफ मार्केटिंग मैनेजर ( सेन्ट्रल ) श्री नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, रीजनल मैनेजर श्री हरिओम  बरपेटे  सहित  करीब  220 डीलर उपस्थित थे। इस अवसर पर कम्पनी द्वारा दो नए उत्पाद अन्नपूर्णा एक्टिव और जेड एन चेक  की लांचिंग के साथ ही डीलरों से व्यावसायिक संवाद किया गया।  कार्यक्रम में लकी ड्रॉ  के भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए।

श्री शेट्टी ने कहा कि  मल्टीप्लेक्स की  स्थापना 1974 में डॉ. जी.पी. शेट्टी द्वारा की गई थी, जो ‘मल्टीप्लेक्स’  ब्रांड नाम के तहत उर्वरकों, सूक्ष्म पोषक तत्वों ,कीटनाशकों और जैविक उत्पादों का निर्माण और वितरण करती है। इस प्रमुख भारतीय बहुराष्ट्रीय कृषि कंपनी में कृषि से जुड़े उत्पादों और सेवाओं के लिए इस समूह की कई कंपनियाँ काम करती हैं, जिनमें मुख्य रूप से ‘मल्टीप्लेक्स बायो टेक प्राइवेट लिमिटेड’  शामिल है। कम्पनी का मुख्यालय बेंगलुरु में है।  कंपनी कृषि क्षेत्र में ‘किसान ड्रोन’ के उपयोग को बढ़ावा दे रही है। इससे खेतों में उर्वरकों और रसायनों का समान छिड़काव होता है, जिससे समय, पानी और पैसे की बचत होती है। भारत में व्यवसाय के अलावा  कम्पनी द्वारा श्रीलंका, अरब देशों और जापान सहित 17 से अधिक देशों में  कृषि उत्पादों का निर्यात  किया जाता है। कार्यक्रम में  श्री  शेट्टी  ने कहा कि हर साल कम्पनी द्वारा नए प्रोडक्ट पेश किए जाते हैं। इसी कड़ी में अन्नपूर्णा एक्टिव और जेड एन चेक पेश है। आपने दोनों उत्पादों की  विशेषताओं पर प्रकाश डाला।

श्री शुक्ला ने मल्टीप्लेक्स के नियमित उपयोग वाले  घरेलू उत्पाद हैण्ड सेनेटाइजर, टॉयलेट क्लीनर , हैण्ड वाश , डिश वाश ,फ्लोर क्लीनर आदि की विशेषताएं बताते हुए कहा कि यह शत प्रतिशत ऑर्गेनिक / बायो ऑर्गेनिक प्रोडक्ट है , जो पूरी तरह सुरक्षित है। मल्टीप्लेक्स द्वारा मिट्टी का माइक्रोबियल टेस्ट भी कराया जाता है , जिसमें मिट्टी  की  गहनता से  जांच  की जाती है। इससे मिट्टी में मौजूद तत्वों की कमी अथवा अधिकता का स्पष्ट पता चल जाता है।कम्पनी द्वारा  टिकाऊ और  सस्ती  खेती के  लिए किसानों के हित  में हमेशा  नवाचार किए जाते रहे हैं। श्री बरपेटे  ने  व्यावसायिक रणनीति एवं कम्पनी की योजनाओं की जानकारी दी।

 जिन डीलरों ने कम्पनी उत्पादों की बिक्री में विशेष योगदान दिया  उनका कार्यक्रम में सम्मान के साथ ही  लकी ड्रॉ  के भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए। इनमें एसी,टीवी ,मोबाइल, बैग शामिल थे। मुख्य आकर्षण 5 बुलेट रही जिनके विजेताओं श्री अग्रवाल ट्रेडर्स, बाबई,कृषि परामर्श , बनखेड़ी ,जय देवनारायण फार्मर्स प्रोड्यूसर कं लि पिपरिया , श्रद्धा कृषि सेवा केंद्र , खरगोन और अग्रवाल इंटरप्राइजेस , पाटन को यह पुरस्कार दिए गए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements