Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

महिंद्रा ने 27,229 ट्रैक्टर बेचे

Hemant-Sikka1

2 अगस्त 2021, मुंबई । महिंद्रा ने 27,229 ट्रैक्टर बेचे – महिंद्रा समूह की इकाई महिंद्रा एंड महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट सेक्टर ने माह जुलाई 2021 में 27,229 ट्रैक्टरों की बिक्री की है | महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा जारी ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़ों के अनुसार घरेलु बाजार में 25,769 ट्रैक्टरों की बिक्री की है और 1460 ट्रैक्टरों को निर्यात किया है |

महिंद्रा एंड महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के प्रेसिडेंट श्री हेमंत सिक्का का कहना है कि महिंद्रा ने इस जुलाई में  घरेलु बाजार के ट्रैक्टर बिक्री में पिछले वर्ष जुलाई की तुलना में 5% की बढ़त हासिल की है | जुलाई में मानसून की तेजी से बुवाई में भी तेजी आई जिससे मांग में भी वृद्धि हुई | रबी फसलों की रिकॉर्ड खरीद से कृषि आय में बढ़ोतरी और कोविड प्रतिबंधों में ढील ग्रामीण बाजार के लिए अच्छे संकेत हैं | मानसून में सुधार , खरीफ फसलों की एमएसपी में वृद्धि और आगामी त्योहारी सीजन के कारण आगामी माहों में भी ट्रैक्टर की मांग में तेजी बनी रहेगी |

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें