Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

एच.एम. क्लॉज की नई फूलगोभी ‘सेलेब’

10 दिसम्बर 2022, बिलासपुर । एच.एम. क्लॉज की नई फूलगोभी ‘सेलेब’–  विगत दिनों एच.एम. क्लॉज इंडिया प्रायवेट लि. द्वारा ग्राम कोरमी, जिला- बिलासपुर के यहां नई फूलगोभी किस्म सेलेब का  फसल प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषक श्री मनाराम धुरी ने 1.5 एकड़ में एवं कृषक श्री बलराम धुरी ने 0.5 एकड़ में इस फसल को लगाया था जिसे देखने के लिए आसपास के लगभग 65 किसान वहां उपस्थित थे।

उक्त फसल प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन एच.एम. क्लाज कंपनी के श्री जगदीश कुमार बंजारे सेल्स एंड डेवलपमेंट ऑफिसर बिलासपुर द्वारा श्री एम.डी. ईशाक रीजनल मैनेजर , श्री अमोल व्ह्टकर रीजनल प्रोडक्ट डेवलपमेंट मैनेजर, श्री अनुज कुमार सिंह फार्म सेल्स मैनेजर के मार्गदर्शन में किया गया ।

अधिकारियों ने बताया कि यह रोपाई के बाद 50-60 दिन में कटाई के लिए तैयार हो जाती है। यह 1 जून से 15 अगस्त और 15 जनवरी से 10 मार्च तक नर्सरी/थरहा के लिए उपयुक्त किस्म है। यह देशी सेगमेंट में हाइब्रिड किस्म है। यह दोनों सीजन बारिश एवं गर्मी के समय में लगाने के लिए उपयुक्त है। काला, सडऩ बीमारी के प्रति सहनशील किस्म। फूलगोभी का वजन 600 ग्राम से 1.25 किलोग्राम तक होता है  ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

यह गोल आकार के छतरी के समान दिखने वाली किस्म है। फूलगोभी का फूल मजबूत बंधा हुआ एवं सफेद रंग का होता है। इस किस्म की होल्डिंग कैपिसिटी एक हफ्ते तक रूकने वाली है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: पत्ता गोभी के नक़ली बीज बेचने पर आरोपियों के विरुद्ध एफआई.आर. दर्ज