Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)फसल की खेती (Crop Cultivation)

महावीरा जिरोन पावर प्लस- कपास और मिर्च फसल को दे मज़बूती

16 जून 2025, इंदौर: महावीरा जिरोन पावर प्लस- कपास और मिर्च फसल को दे मज़बूती – आरएमपीसीएल कम्पनी का उत्पाद महावीरा जिरोन ऐसा फॉस्फेटिक खाद है , जिसमें मुख्य , द्वितीयक और सूक्ष्म पोषक  तत्वों  के साथ ही इसमें  मैग्नीशियम 16 %, सल्फर 5  %,ज़िंक 0.5 %, बोरान 0.2 %,कैल्शियम 1.9 % तथा मैगनीज  0.5 %  भी रहता है, जिससे न केवल कपास और मिर्च फसल स्वस्थ और मज़बूत रहती है, बल्कि उत्पादन क्षमता भी बढ़ती है।

आरएमपीसीएल  के हेड एग्रोनॉमिस्ट श्री पी के पांडेय ने बताया कि महावीरा जिरोन में मौजूद फास्फोरस , मैग्नीशियम , कैल्शियम और ज़िंक कपास फसल में मज़बूत बॉल सेटिंग , बेहतर रेशा विकास और पौधे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है , जिससे पौधे स्वस्थ और मज़बूत बनते हैं। इसी प्रकार मिर्च की फसल में ज़िंक, मैग्नीशियम, और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मिर्च के पौधों को अंकुरण से लेकर फलन तक मज़बूती प्रदान करते हैं ,जिससे पौधों में प्रकाश संश्लेषण और क्लोरोफिल संतुलित रहता है।

कपास फसल में  डोज़ – श्री पांडेय ने बताया कि कपास फसल में  अच्छी पैदावार के लिए बुवाई /रोपाई के समय – महावीरा जिरोन पावर प्लस  200 किलो ,एमओपी 40 किलो ,यूरिया 25 किलो,  सिमट्रोन 4 किलो और  मैग्नेशियम सल्फेट 25  किलो डालना चाहिए। विकास अवस्था ( 25 -30  दिन बाद में ) यूरिया 45 किलो और बलेको 250  मिली लीटर डालना चाहिए।  जब फसल में फूल /दाना बनने की अवस्था में (40 -45  दिन बाद ) यूरिया  45  किलो ,  एमिट्रोन-जेड 250  मिली लीटर  और  जिंटाविक 250  मिली लीटर की दर से डालना चाहिए। इसके बाद दाना भरने के समय (45 -50  दिन बाद में ) बोरट्री 200  मिली लीटर के साथ 12 :61:00  4 -5  ग्राम /लीटर पानी में  मिलाकर डालना चाहिए। कपास  फसल की परिपक्वता के समय (60 -65  दिन में) CN + B  और 00 :52 :34  तथा 80 -85  दिन में 00 :00 :50  का उपयोग  4 -5  ग्राम / लीटर पानी में मिलाकर करना चाहिए। इससे  कपास का बहुत अच्छा उत्पादन मिलता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मिर्च  फसल में डोज़ –  श्री पांडेय ने बताया कि मिर्च फसल  का अच्छा उत्पादन लेने के लिए  बुवाई /रोपाई के समय – महावीरा जिरोन पावर प्लस   150 किलो ,एमओपी 50 किलो ,यूरिया 30 किलो,  सिमट्रोन 4 किलो और  मैग्नेशियम सल्फेट 25  किलो डालना चाहिए। विकास अवस्था ( 25 -30  दिन बाद में ) यूरिया  40 किलो 19 :19 :19  4 -5  ग्राम / लीटर पानी में डालना चाहिए।  जब फसल में फूल /दाना बनने की अवस्था में (40 -45  दिन बाद ) यूरिया  30  किलो ,  सिमट्रॉन 4  किलो, एमिट्रोन -जेड  500  मिली लीटर  और 12 :61 :00 4 -5  ग्राम / मिली लीटर पानी में  डालना चाहिए। इसके बाद प्री मैच्योरिटी  ( 50 -55 दिन बाद में ) CN + B  और 00 :52 :34 , 4 -5 ग्राम / लीटर पानी में मिलाकर डालना चाहिए।   मिर्च  फसल की परिपक्वता के समय (75 -80  दिन में) यूरिया 25 किलोग्राम तथा बोरोन 20 % 250  ग्राम , 80 -85  दिन में 13 :00 :45  और 00 :00 :50  का उपयोग  4 -5  ग्राम / लीटर पानी में मिलाकर करना चाहिए। इससे  मिर्च  का  बढ़िया  उत्पादन मिलता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com