जैन इरिगेशन सिस्टम्स का दमदार प्रदर्शन
वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद राजस्व, EBITDA और नकद सृजन में उल्लेखनीय वृद्धि
15 मई 2026, जलगांव/मुंबई: जैन इरिगेशन सिस्टम्स का दमदार प्रदर्शन – वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रम, पॉलिमर की बढ़ती कीमतें और बाजार की अनिश्चितताओं के बावजूद जैन इरिगेशन सिस्टम्स लि. कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री अनिल जैन ने परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजस्व, लाभ और नकद सृजन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जैन हिल्स में आयोजित निदेशक मंडल की बैठक के बाद चौथी तिमाही के परिणाम घोषित किए गए।

जैन इरिगेशन सिस्टम्स लि. कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में ‘हाई-टेक’ और ‘एग्रो प्रोसेसिंग’ विभागों के मजबूत प्रदर्शन के कारण वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 4.3 प्रतिशत की समेकित राजस्व वृद्धि दर्ज की। प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद कंपनी ने 233 करोड़ रुपये का नकद सृजन किया, जो EBITDA का लगभग 97 प्रतिशत है। पूरे वित्तीय वर्ष पर नजर डालें तो कंपनी ने समेकित राजस्व में दो अंकों की वृद्धि हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2026 में कंपनी का समेकित EBITDA 809 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 12.8 प्रतिशत अधिक है। कार्यशील पूंजी के प्रभावी प्रबंधन के कारण कंपनी की कार्यशील पूंजी की स्थिति में सुधार हुआ है और कंपनी 619 करोड़ रुपये का नकद सृजन करने में सफल रही है। यह राशि EBITDA के लगभग 76 प्रतिशत के बराबर बताई गई है।
भविष्य में राजस्व वृद्धि पर रहेगा फोकस – अनिल जैन – जैन इरिगेशन सिस्टम्स लि. कंपनी वर्तमान में बदलती वैश्विक परिस्थितियों पर बारीकी से नजर रख रही है। कच्चे माल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रवाह पर इसका प्रभाव पड़ने की संभावना है। साथ ही भारतीय मौसम विभाग ने इस वर्ष मानसून सामान्य से कम रहने का अनुमान व्यक्त किया है, लेकिन नीतियों में निरंतरता तथा सिंचाई और बुनियादी ढांचे पर बढ़ते खर्च के कारण बाजार की मांग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कंपनी के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनिल जैन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में कंपनी का विशेष ध्यान राजस्व वृद्धि, परियोजनाओं से बकाया वसूली में सुधार और सतत मुक्त नकद प्रवाह उत्पन्न करने पर रहेगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricultu

