Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

एफएमसी द्वारा जल शुद्धिकरण केंद्र का लोकार्पण

4 मई 2023, उज्जैन। एफएमसी द्वारा जल शुद्धिकरण केंद्र का लोकार्पण – कृषि क्षेत्र की लोकप्रिय कम्पनी एफएमसी इंडिया द्वारा आत्मनिर्भर स्वच्छ जल योजना के तहत गत दिनों  गुना जिले की पंचायत बनेह और उज्जैन जिले की ग्राम पंचायत खेड़ावदा में जलशुद्धिकरण केंद्र का लोकार्पण किया गया।

ग्राम बनेह में आयोजित कार्यक्रम में कम्पनी के प्रमुख अधिकारी श्री संजीव अवरोल, श्री लोकपाल सिंह चौहान, श्री रंजीत कुमार, कृषि विकास अधिकारी श्री प्रमोद श्रीवास्तव, श्री प्रदीप परिहार, क्षेत्रीय कर्मचारी पंचायत प्रतिनिधि श्रीमती रामरती बाई, प्लांट संचालक श्री विष्णु धाकड़ मंचासीन थे। श्री अवरोल ने कम्पनी के सामाजिक कार्यों की जानकारी दी, वहीं श्री श्रीवास्तव ने शुद्ध जल का महत्व बताया। संचालन श्री रंजीत कुमार ने किया और आभार श्री विष्णु धाकड़ ने माना।  दूसरी ओर खेड़ावदा में भी हलधर आजीविका स्व सहायता समूह द्वारा संचालित जलशुद्धिकरण केंद्र  गाँव के लिए  लोकार्पित किया गया। इस अवसर पर एफएमसी के पोर्टफोलियो हेड श्री मृत्युंजय कुमार, श्री लोकपाल सिंह चौहान, रीजनल सेल्स मैनेजर, इन्दौर,  श्री रंजीत  क़ुमार, रीजनल मार्केटिंग मैनेजर, इन्दौर, श्री रिचपाल कम्बोज, एरिया सेल्स मैनेजर, रतलाम, श्री अश्विनी तिवारी टेरेटरी मैनेजर धार, श्री संजय रघुवंशी, प्रांतीय सचिव, कृषि आदान विक्रेता संघ, श्री उदय अग्निहोत्री, प्रभारी एसएडीओ, बडऩगर. श्री ओमप्रकाश सेक्वाडिय़ा, डायरेक्टर साँवरिया किसान बाजार और श्री राजेश  धाकड़, सरपंच, ग्राम खेडावदा आदि उपस्थित थे।

श्री मृत्युंजय कुमार ने कहा कि कंपनी द्वारा संचालित प्रोजेक्ट समर्थ स्वच्छ पानी, आपका अधिकार कार्यक्रम के अधीन इस योजना का लाभ ग्रामवासियों को उठाते हुए अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।  आशा है कि यह योजना  ग्रामवासियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। श्री रघुवंशी ने खेड़ावदा में इस अच्छी सौगात के लिए सरपंच श्री धाकड़ और एफ एम सी कंपनी की प्रशंसा की। इसके पूर्व ग्राम पंचायत की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। आभार प्रदर्शन सरपंच श्री राजेश धाकड़ ने व्यक्त किया। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: नाबार्ड, मध्य प्रदेश के नए मुख्य महाप्रबंधक सुनील कुमार बने

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें