Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

इफ्सा सीड्स का बंसी गोल्ड बोनान्जा लकी ड्रा संपन्न            

01 मार्च 2025, श्रीगंगानगर: इफ्सा सीड्स का बंसी गोल्ड बोनान्जा लकी ड्रा संपन्न – देश की प्रतिष्ठित बीज कम्पनी इफ्सा सीड्स प्रा.लि. द्वारा गत दिनों यहां बंसी गोल्ड बोनान्जा लकी ड्रा का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम में कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री सुखविंदर बिश्नोई  के अलावा देशभर से आए डीलर्स और बिजनेस पार्टनर ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन में  नए  कृषि उत्पाद श्रृंखला की लॉन्चिंग,आर एन्ड डी, फैसिलिटी टूर और लकी ड्रॉ प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहे।

इस मौके पर श्री बिश्नोई ने कहा कि उत्तम  बीज खेती का आधार है। उत्पादन एवं उत्पादकता  दोनों  ही बीज की  गुणवत्ता पर निर्भर है। बीज की  गुणवत्ता  बनाए रखने के लिए  इफ्सा  रिसर्च फार्म पर अनेक  किस्मों  का शोध कार्य सुचारू ढंग से कर रहे  हैं  । “हम किसानों और व्यापार भागीदारों के सहयोग से कृषि में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। हमारा लक्ष्य अत्याधुनिक बीज और तकनीकों के माध्यम से खेती को और अधिक लाभदायक बनाना है।”
इफ्सा सीड्स  ने पुनः  अपनी प्रतिबद्धता दोहराई कि वे किसानों को बेहतरीन उत्पाद और सेवाएं प्रदान करते रहेंगे।

इस कार्यक्रम में इफ्सा सीड्स की ओर से नए कृषि उत्पादों की लॉन्चिंग के तहत उन्नत तकनीक आधारित नए बीज प्रस्तुत किए, जो किसानों को अधिक उपज और बेहतर गुणवत्ता प्रदान करेंगे। वहीं बिजनेस पार्टनर्स और किसानों को आधुनिक अनुसंधान केंद्र का दौरा कराया गया, जहां उन्होंने नई टेक्नोलॉजी और उन्नत बीजों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ प्रतियोगिता रही, जिसके  भाग्यशाली विजेताओं को शानदार इनाम  दिए गए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com