Ad DesktopAd TabletAd Mobile
किसानों की सफलता की कहानी (Farmer Success Story)कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

इफ्सा बंशी गोल्ड मूंग का प्रति एकड़ 10 क्विंटल उत्पादन मिला

23 मार्च 2023, इंदौर । इफ्सा बंशी गोल्ड मूंग का प्रति एकड़ 10 क्विंटल उत्पादन मिला – इफ्सा सीड्स प्रा. लि. कम्पनी का इफ्सा बंशी गोल्ड मूंग बीज किसानों में बहुत लोकप्रिय है। इसका कारण कम लागत में बेहतर उत्पादन मिलना है। देश भर के किसान इफ्सा बंशी गोल्ड मूंग बीज को जायद और खरीफ में इस्तेमाल कर अच्छा उत्पादन ले रहे हैं। इसी को लेकर मप्र के एक किसान ने अपने अनुभव साझा किए।

श्री भेरू पटेल निवासी ग्राम मोजी तहसील नसरुल्लागंज जिला सीहोर ने बताया कि गत वर्ष इफ्सा सीड्स कम्पनी का बंशी गोल्ड मूंग बीज गोपालपुर के राजपूत ट्रेडर्स से खरीद कर जायद में लगाया था। जिसमें चार पानी दिए और एक फंगीसाइड का स्प्रे किया था।  इससे पौधे का विकास भी अच्छा हुआ और फलियां भी लम्बी और घनी निकली। यलो मोजेक की समस्या अंत तक नहीं आई। 60 दिन में फसल पककर तैयार हो गई। मूंग का उत्पादन 10 क्विंटल/एकड़ का मिला। क्षेत्र के अन्य किसानों ने भी इफ्सा बंशी गोल्ड मूंग लगाया था।  जिन्होंने  2-3  सिंचाई की थी उन्हें 8 क्विंटल प्रति एकड़ मूंग का उत्पादन मिला था।

श्री पटेल ने कहा कि जिन किसानों के पास कम पानी होने से वे सिंचाई अधिक नहीं कर पाते हैं, तो भी उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इफ्सा कम्पनी का बंशी गोल्ड मूंग बीज कम सिंचाई के बावजूद औसत उत्पादन बेहतर ही देता है। श्री पटेल ने किसानों से अनुरोध  किया है कि मूंग फसल के लिए इफ्सा कम्पनी का बंशी गोल्ड मूंग बीज ही लगाएं और अच्छा मुनाफा कमाएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इफ्सा के बंशी गोल्ड मूंग से पाएं बेहतर पैदावार

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी