कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

फ्युजिफ्लेक्स: खरपतवारों के खात्मे के साथ मिले फुर्तीली फसल

11 जुलाई 2026, इंदौर: फ्युजिफ्लेक्स: खरपतवारों के खात्मे के साथ मिले फुर्तीली फसल – देश की प्रतिष्ठित कंपनी सिंजेंटा इंडिया लि. का खरपतवारनाशी उत्पाद  फ्युजिफ्लेक्स  , पिछले एक दशक से किसानों का भरोसा जीतकर हर सीजन में खरा उतरा है। फ्युजिफ्लेक्स   चौड़ी और संकरी पत्ती वाले दोनों प्रकार के खरपतवारों पर न केवल तेज़ी से नियंत्रण करता है , बल्कि फसल को भी फुर्ती से बढ़ाता है।

 फ्युजिफ्लेक्स  की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए डिवीजनल मार्केटिंग मैनेजर श्री सचिन उपाध्याय ने बताया कि खरीफ में सोयाबीन और मूंगफली की फसल में चौड़ी और संकरी पत्ती वाले खरपतवारों पर  फ्युजिफ्लेक्स  प्रभावी नियंत्रण करता है। यह 3 -4  घंटे में ही खरपतवार की बढ़वार को रोकता है और एक -दो दिन में ही खरपतवार के खत्म होने के लक्षण दिखाई देते हैं। तेज़ गति से खरपतवार का  नियंत्रण होता है। फ्युजिफ्लेक्स  के छिड़काव के बाद फसल की वृद्धि नहीं रूकती है और फसल फुर्तीली हो जाती है। फसल भी स्वस्थ और हरी भरी रहती है।

 फ्युजिफ्लेक्स करे इन खरपतवारों का खात्मा – फ्युजिफ्लेक्स   चौड़ी और संकरी पत्ती वाले सभी खरपतवारों को नियंत्रित करता है। यह  डिगेरा अर्वेसिस, एकिनोक्लोआ कोलोना ,ट्रायंथेमा एसपीपी ,डिजिटारिया एसपीपी, पिलैंथस निरूरी, एकालिफा इंडिका ,एल्युइसिन इंडिका ,  ब्रैंकारिया रैप्टन्स , डैक्टिलोकटेनियम इजिप्टिकम ,कमेलिना बेंघालेंसिस  नामक  खरपतवारों का शीघ्रता से खात्मा करता है।

प्रयोग का समय और मात्रा – खरपतवारों की 3 -4  पत्ती अवस्था अर्थात 12 -18 दिन की फसल पर  इसका प्रयोग करना चाहिए। इसकी 400  मिली लीटर मात्रा प्रति एकड़ 200 लीटर पानी के साथ अनुशंसित की गई है। प्रयोग के समय और उसके बाद मिट्टी में नमी होना ज़रूरी है। ध्यान रहे  फूल आने से पहले इसका उपयोग करना चाहिए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricul