Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

एफएमसी ने गन्ना किसानों के लिए खरपतवारनाशक ‘ऑस्ट्रल’ लॉन्च किया

07 जुलाई 2022, नई दिल्ली: एफएमसी ने गन्ना किसानों के लिए खरपतवारनाशक ‘ऑस्ट्रल’ लॉन्च किया – एफएमसी इंडिया ने गन्ने की फसल के लिए प्रतिरोधी खरपतवारनाशक ऑस्ट्रल पेश किया है। खरपतवारनाशक ऑस्ट्रल गन्ने की वृद्धि में महत्वपूर्ण चरणों में खरपतवार से व्यापक सुरक्षा प्रदान करता है, ताकि फसल का अच्छा विकास होकर बेहतर पैदावार मिले।

महाराष्ट्र में लॉन्च किया गया

भारत दुनिया में गन्ने का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा एकत्रित किए गए आँकड़ों से देखने में आया है कि साल 2021-22 का साल गन्ना उत्पादन के लिए सबसे अच्छा समय रहा। इस साल 132 लाख टन गन्ने का उत्पादन हुआ, जो अब तक सबसे ज्यादा है। इसके बावजूद गन्ना किसानों को खरपतवार के कारण हर साल फसल का भारी नुकसान उठाना पड़ता है। विभिन्न तरह की घास और चौड़ी पत्ती वाली खरपतवार को नियंत्रित करना एक बड़ी चुनौती है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – गन्ना प्रजनन संस्थान (आईसीएआर – एसबीआई) का अनुमान है कि खेत को प्रभावित करने वाले खरपतवार की वजह से गन्ने की उत्पादकता में 10 प्रतिशत से लेकर 70 प्रतिशत तक की कमी आती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

खरपतवारनाशक ऑस्ट्रल की अनोखी द्विप्रणाली क्रिया गन्ने की खेती के प्रारंभिक महत्वपूर्ण चरण में खरपतवार को नष्ट कर फसल के लिए अनुकूल स्थिति उत्पन्न करती है। यह अनोखा उत्पाद मिट्टी की ऊपरी सतह पर सुरक्षा की एक परत बना देता है, जिससे फसल की वृद्धि के महत्वपूर्ण चरणों में खरपतवार का अंकुरण नहीं हो पाता और ज्यादा संख्या में फसल के सेहतमंद पौधों से गन्ने की ऊँची पैदावार प्राप्त होती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
एफएमसी ने गन्ना किसानों के लिए खरपतवारनाशक ‘ऑस्ट्रल’ लॉन्च किया

एफएमसी इंडिया के अध्यक्ष, श्री रवि अन्नावरपू ने कहा, ‘‘एफएमसी में हमारे पास अनुसंधान एवं विकास के लिए एक मजबूत दल है, जो निरंतर अनुसंधान करते हुए विश्व की नवीनतम प्रौद्योगिकी का विकास करने के लिए समर्पित है। यह दल भारतीय किसानों की समस्याओं के निवारण हेतु बेहतरीन व सतत समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। गन्ना किसानों के लिए खरपतवारनाशक ऑस्ट्रल का विकास प्रौद्योगिकी पर आधारित वैज्ञानिक समाधानों द्वारा बेहतर पैदावार प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमें विश्वास है कि खरपतवारनाशक ऑस्ट्रल गन्ना किसानों को बेहतरीन फसल दिलाने के लिए खरपतवार को नियंत्रित कर उनकी आय बढ़ाने में मदद करेगा।’’

खरपतवारनाशक ऑस्ट्रल इस सीज़न से ही सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर 500 ग्राम और 1 किलोग्राम के पैक में मिलने लगेगा।

(कृषक जगत राष्ट्रीय कृषि अखबार की वेबसाइट में समाचार रिपोर्टिंग में सुधार करने में हमारी सहायता करें। एक छोटा सा सर्वे भरें और हमें बताएं कि आप किस बारे में अधिक पढ़ना चाहते हैं। सर्वे भरने के लिए यहां क्लिक करें)

महत्वपूर्ण खबर: मध्यप्रदेश के तीन संभागों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी