Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

एरिशा एग्रीटेक और बेलारूस ट्रैक्टरों के बढ़ते कदम

belarus3

13 अगस्त 2021, लुधियाना, पंजाब । एरिशा एग्रीटेक और बेलारूस ट्रैक्टरों के बढ़ते कदम – एमटीडब्ल्यू (मिन्स्क ट्रैक्टर वर्क्स), कृषि मशीनरी का बेलारूसी ब्रांड, ने नई दिल्ली स्थित एरिशा एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड (इंडिया) के साथ संयुक्त समझौते के तहत लुधियाना में  मेगा समारोह कर  बेलारूस ट्रैक्टर्स की क्षमता  का प्रदर्शन किया। । एरिशा एग्रीटेक, जो भारत में बेलारूस ट्रैक्टर्स को वापस लाने में सहायक है, ने एक छत के नीचे सभी कृषि उपकरणों  के लिए वन  स्टॉप समाधान के रूप में अपनी क्षमता दिखाते हुए  पावर वीडर, राइस ट्रांसप्लांटर आदि को प्रदशित किया। एमटीडब्ल्यू के साथ नया समझौता एरीशा एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड को किसानों को अधिकतम  कृषि समाधान और उच्च तकनीक प्रदान करने में सक्षम बनाएगा। दोनों कंपनियां निकट भविष्य में श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल को भी ट्रैक्टरों की आपूर्ति करने पर विचार कर रही हैं।

पहली बार 1950 में निर्मित बेलारूस ट्रैक्टरों ने अब तक 5 मिलियन से अधिक ट्रैक्टर बेचे हैं। ये ट्रैक्टर भारत में बिना किसी बड़ी मरम्मत के 50 वर्षों से अधिक समय से उपयोग में हैं। एरिशा एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड वर्ष २०२१ के अंत तक बेलारूस ट्रैक्टरों की २०० इकाइयों का अधिग्रहण करेगी। एरिशा एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड की भारतीय इकाइयों  में  “दर्श बेलारूस”  ब्रांड के तहत ट्रैक्टरों का निर्माण जल्द ही शुरू होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

एरीशा एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री दर्शन राणा ने अपने प्रभावोत्पादक संबोधन  में भारतीय किसानों के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से विश्व स्तर की तकनीक लेने के लिए पिछले कुछ वर्षों में की गई कड़ी मेहनत को साझा किया| उन्होंने कहा कि  एरीशा एग्रीटेक अब भारत में स्मार्ट किसानों के बीच पसंद का एक ब्रांड है, और हम सबसे किफायती कीमतों पर दुनिया के शीर्ष प्रौद्योगिकी भागीदारों से अभिनव कंबाइन हार्वेस्टर, ट्रैक्टर और उपकरण प्रदान करके कृषि विकास में योगदान दे रहे हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

राणा समूह का भारतीय उद्यम बेलारूस गणराज्य के ओजेएससी “गोम्सेलमाश” के साथ 50:50 संयुक्त उद्यम के माध्यम से भारत में गोम्सलमाश का मुख्य प्रवर्तक भी है। संयुक्त उद्यम, जिसका गठन 2017 में किया गया था, गोम्सलमाश इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के रूप में संचालित होता है। “गोम्सेलमाश”  दुनिया में कृषि मशीनरी के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है और कंबाइन हार्वेस्टर और अन्य जटिल कृषि मशीनरी जैसे फोरेज हार्वेस्टर, आलू हार्वेस्टर, गन्ना हार्वेस्टर और कॉटन हार्वेस्टर में मार्केट लीडर है।

इसके अलावा, एरीशा एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड की बेलारूस की कंपनी बोब्रुइस्काग्रोमश के साथ एक विशेष साझेदारी भी है, जिसके पास घास प्रबंधन और डेयरी उपकरण जैसे स्क्वायर बेलर, राउंड स्ट्रॉ बेलर, हे रेक, सिलेज मॉवर और अन्य जुताई उपकरण में विशेषज्ञता है।