Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

छत्तीसगढ़  की ‘शिवालिक क्रॉप साइंस’ की डिस्ट्रीब्यूटर मीटिंग

13 मई 2023, रायपुर । छत्तीसगढ़  की ‘शिवालिक क्रॉप साइंस’ की डिस्ट्रीब्यूटर मीटिंग – कीटनाशक उद्योग की अग्रणी कंपनी शिवालिक क्रॉप साइंस प्रा. लि. रायपुर द्वारा गोवा में एक डिस्ट्रीब्यूटर मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के 50 चुनिंदा डिस्ट्रीब्यूटरों की उपस्थिति दर्ज की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित कंपनी के श्री प्रेमसागर शर्मा (प्रेसीडेंट, मार्केटिंग), श्री सचिन्दर कुराल (जनरल मैनेजर), छत्तीसगढ़ के रीजनल मैनेजर श्री अनिल दुबे विशेष रूप से उपस्थित थे।

श्री शर्मा ने डिस्ट्रीब्यूटरों को कंपनी प्रोफाइल के बारे में बड़ी ही रोचक एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसी तारतम्य में कंपनी की जनरल मैनेजर श्री कुराल ने विक्रेता बंधुओं को न्यू प्रोडक्ट एवं फ्यूचर प्लान के बारे में बताया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अंत में श्री दुबे ने सभी विक्रेता बंधुओं को कंपनी पॉलिसी के बारे में बताया, जिससे आने वाले समय में सभी विक्रेता बंधुओं को उसका भरपूर लाभ मिल सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें