Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

धानुका का ‘इंडिया का प्रणाम हर किसान के नाम’ अभियान

23 अगस्त 2022, नई दिल्ली । धानुका का ‘इंडिया का प्रणाम हर किसान के नाम’ अभियान – धानुका समूह ने ‘इंडिया का प्रणाम हर किसान के नाम’ अभियान शुरू किया है। यह अभियान भारत के मेहनती किसानों के पसीने और परिश्रम को स्वीकार करने के लिए समर्पित है और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का जश्न मनाता है।

श्री आर. जी. अग्रवाल, अध्यक्ष, धानुका समूह ने कहा- ‘1960 के दशक के ‘शिप-टू-माउथ’ सिंड्रोम से लेकर खाद्यान्न के शुद्ध निर्यातक तक, हमारे पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ है। यह मुख्य रूप से हमारे किसानों के अथक प्रयासों के कारण है कि हम कुछ अन्य देशों की तुलना में, जो वैश्विक उथल-पुथल के बीच गंभीर भोजन की कमी से जूझ रहे हैं, इतनी श्रेष्ठ स्थिति में हैं।’

अभियान ‘इंडिया का प्रणाम हर किसान के नाम’ हमारे किसानों की यात्रा पर प्रकाश डालता है और उनके अथक परिश्रम के लिए उन्हें सलाम करता है। भारतीय किसान साल-दर-साल कई प्रतिकूलताओं से जूझते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि न केवल पूरे देश को खिलाने के लिए बल्कि अन्य देशों को भी निर्यात करने के लिए पर्याप्त भोजन का उत्पादन किया जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री अग्रवाल ने कहा, ‘हमारा अभियान इंडिया का प्रणाम हर किसान के नाम हमारे किसानों की जबरदस्त कड़ी मेहनत की स्वीकृति है और इस अभियान के माध्यम से हम उनके भारी योगदान के लिए उन्हें सलाम करते हैं।’

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

समूह ने इस विशेष अभियान के तहत एक नया टीवीसी भी लॉन्च किया है, जिसे पूरे देश में प्रदर्शित किया जाएगा। इस अभियान को देशभर में प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रचारित किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण खबर: यलो मोजेक वायरस से पीली पड़ रही सोयाबीन फसल