Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

चम्बल फर्टिलाईजर्स की डीबीटी मीटिंग

19 अगस्त 2022, रायपुर । चम्बल फर्टिलाईजर्स की डीबीटी मीटिंग – विगत दिनों चम्बल फर्टिलाईजर्स एंड केमिकल्स लि. द्वारा छत्तीसगढ़ के अधिकृत डीलर्स एवं डिस्ट्रीब्यूटरों के लिए एक डीबीटी मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से आये करीब 30 से 35 अधिकृत डीलर्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में कंपनी के सीनियर रीजनल मैनेजर श्री सुशील कुमार दुबे, उपप्रबंधक श्री सुनील बंसोड, सहायक प्रबंधक श्री आशीष विक्रम, श्री भूपेन्दर सिंह राणा एवं श्री योगेश कव्हर विशेष रूप से उपस्थित थे।

उक्त अवसर पर कंपनी के सीनियर रीजनल मैनेजर श्री दुबे ने उपस्थित डीलर्स एवं डिस्ट्रीब्यूटरों को भारत सरकार द्वारा उर्वरक अनुदान हेतु चलाई गई डीबीटी (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर) स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत रासायनिक उर्वरक विक्रय करने वाले उन सभी विक्रेताओं एवं सहकारी समितियों को प्वाइंट ऑफ सेल्स (पीओएस) मशीनों के बारे में भी बताया।

अंत में बाहर से आये सभी विक्रेताओं का आभार प्रकट कंपनी के सीनियर रीजनल मैनेजर श्री सुशील कुमार दुबे द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन कंपनी उपप्रबंधक श्री सुनील बंसोड द्वारा किया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:छत्तीसगढ़ में 39 लाख हेक्टेयर से अधिक हुई खरीफ बोनी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें