Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

COP30 में UPL की लो-मीथेन राइस परियोजना को मिला वैश्विक SBCOP अवॉर्ड

19 नवंबर 2025, मुंबई: COP30 में UPL की लो-मीथेन राइस परियोजना को मिला वैश्विक SBCOP अवॉर्ड – सतत कृषि समाधानों की वैश्विक अग्रणी कंपनी UPL को ब्राज़ील के बेलेम में आयोजित COP30 में फूड सिस्टम्स श्रेणी के तहत प्रतिष्ठित SBCOP अवॉर्ड मिला है। यह सम्मान UPL की लो-मीथेन राइस परियोजना को दिया गया, जिसका उद्देश्य उन्नत किस्मों और आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से धान खेती से होने वाले मीथेन उत्सर्जन को कम करना है। यह अवॉर्ड ब्राज़ील की नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री (CNI) द्वारा संचालित वैश्विक SBCOP कार्यक्रम का हिस्सा है, जो प्रभावशाली और विस्तार योग्य जलवायु समाधानों को पहचान देता है।

श्री जय श्रॉफ, यूपीएल समूह के अध्यक्ष और समूह सीईओ

UPL समूह के चेयरमैन और ग्रुप CEO श्री जय शॉफ ने कहा, “यह सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है। लो-मीथेन राइस परियोजना किसानों को वैज्ञानिक और टिकाऊ तरीके अपनाने में मदद करती है, जिससे उत्पादकता बढ़ती है और धान खेती का पर्यावरणीय प्रभाव कम होता है। यह हमारी टिकाऊ और जलवायु-लचीली कृषि प्रणाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”

यह परियोजना UPL की वैश्विक #AFarmerCan पहल से भी जुड़ी है, जो किसानों को बदलती जलवायु चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीक, ज्ञान और बेहतर प्रथाएँ प्रदान करती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

SBCOP के चेयरमैन रिकार्डो मुस्सा ने बताया कि 600 से अधिक संस्थानों और कंपनियों की 1,400 से अधिक परियोजनाओं में से 48 सर्वश्रेष्ठ पहलों का चयन किया गया, और UPL की परियोजना अपनी प्रभाव क्षमता और बड़े स्तर पर लागू किए जाने की योग्यता के कारण इनमें शामिल हुई।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

यह उपलब्धि सतत कृषि, कम उत्सर्जन और किसानों की दीर्घकालिक समृद्धि के प्रति UPL की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture