बीएएसएफ की कृषक जागरूकता यात्रा प्रारंभ
11 जुलाई 2026, भोपाल: बीएएसएफ की कृषक जागरूकता यात्रा प्रारंभ – वैश्विक कृषि समाधान कंपनी बीएएसएफ एग्रीकल्चरल सॉल्यूशंस ने प्रदेश में कृषि विभाग के सहयोग से ग्राम शोभापुर से ‘सुरक्षा हमेशा – कृषक जागरूकता यात्रा’ का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रभारी संयुक्त संचालक कृषि श्रीमती सुमन प्रसाद, अखिल भारतीय कृषि विक्रेता संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मानसिंह राजपूत, बीएएसएफ एग्रो के निदेशक श्री गिरिधर ,बिजनेस मैनेजर श्री योगेंद्र सिंह राठौड़ सहित किसान, कृषि विक्रेता मौजूद थे।
यात्रा के माध्यम से किसानों के बीच फसल सुरक्षा उत्पादों के सुरक्षित, जिम्मेदार एवं वैज्ञानिक उपयोग को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में मनुष्य सुरक्षा संबंधी जानकारी से अवगत कराया जाएगा।बीएएसएफ के मोबाइल जागरूकता अभियान रथ ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों तक सीधे पहुँचकर उन्हें सुरक्षित कृषि पद्धतियों के बारे में प्रशिक्षित करेगा ।
यात्रा के दौरान 6 जागरूकता वाहन (रथ) प्रदेश के विभिन्न जिलों का भ्रमण करेंगे। किसानों एवं स्प्रे ऑपरेटरों को उपयोग के नौ महत्वपूर्ण चरण फसल सुरक्षा उत्पादों के सुरक्षित भंडारण, सही मात्रा एवं सही विधि से उपयोग, खाली पैकेजिंग के सुरक्षित निपटान तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

