बीएएसएफ (BASF) ने भारत में लॉन्च किए नए उत्पाद Melyra® और Inveris® Gold
30 जून 2026, मुंबई: बीएएसएफ (BASF) ने भारत में लॉन्च किए नए उत्पाद Melyra® और Inveris® Gold – बीएएसएफ ने भारतीय किसानों के लिए अपनी फसल सुरक्षा उत्पाद श्रृंखला का विस्तार करते हुए मेलायरा® (Melyra®) फफूंदनाशी और इन्वेरिस® गोल्ड (Inveris® Gold) कीटनाशी लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि दोनों नए उत्पाद किसानों को फसलों में रोग एवं कीट प्रबंधन के लिए प्रभावी समाधान उपलब्ध कराने के साथ-साथ अधिक उत्पादन और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने में सहायक होंगे।
मेलायरा® एक नई पीढ़ी का फफूंदनाशी है, जिसे रेविसोल® एक्टिव (Revysol® Active) नामक बीएएसएफ के नवीन आइसोप्रोपेनॉल एजोल अणु पर विकसित किया गया है। यह फसलों में रोगों के प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ प्रतिरोध प्रबंधन में भी मदद करता है। इसमें पायराक्लोस्ट्रोबिन (Pyraclostrobin) का संयोजन किया गया है, जिससे किसानों को एजसेलेंस® (AgCelence®) तकनीक के लाभ मिलते हैं। यह तकनीक पौधों के स्वास्थ्य तथा समग्र फसल प्रदर्शन को बेहतर बनाने में सहायक है। यह उत्पाद कपास, मूंगफली, सोयाबीन, मिर्च और टमाटर जैसी प्रमुख फसलों के लिए उपयुक्त है।
वहीं, इन्वेरिस® गोल्ड दो रसायनों पर आधारित कीटनाशी है। यह एफिड, जैसिड, सफेद मक्खी, थ्रिप्स, माइट्स तथा लीफ माइनर जैसे चूसक एवं भेदक कीटों पर प्रभावी नियंत्रण प्रदान करता है। यह उत्पाद मिर्च, टमाटर, बैंगन, खीरा और भिंडी जैसी सब्जी फसलों के लिए अनुशंसित है। कंपनी के अनुसार, इसे समेकित कीट प्रबंधन (Integrated Pest Management – IPM) कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, जिससे लाभकारी कीटों के संरक्षण में भी सहायता मिलती है।
इस अवसर पर गिरिधर राणुवा, डाइरेक्टर, बीएएसएफ एग्रीकल्चरल सॉल्यूशंस इंडिया ने कहा, “मेलायरा® और इन्वेरिस® गोल्ड के साथ हम भारत में अपने फसल सुरक्षा पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे हैं। ये समाधान भारतीय कृषि की स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किए गए हैं। अनुसंधान एवं विकास में हमारा निरंतर निवेश किसानों को रोग एवं कीटों के बढ़ते दबाव और प्रतिरोध की चुनौती से निपटने तथा अधिक टिकाऊ तरीके से उत्पादकता बढ़ाने में मदद करेगा।”
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

