कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स को मिला इंडस्ट्री लीडरशिप अवॉर्ड
21 जुलाई 2026, नई दिल्ली: कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स को मिला इंडस्ट्री लीडरशिप अवॉर्ड – भारत की अग्रणी एग्री-इनपुट कंपनी कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (कृषज) को 17वें एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड 2026 में प्रतिष्ठित ‘इंडस्ट्री लीडरशिप अवॉर्ड ‘ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भारत के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के कर-कमलों से कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री राजेश कुमार अग्रवाल एवं डायरेक्टर श्री दिव्यांश अग्रवाल ने प्राप्त किया।
यह सम्मान भारतीय कृषि एवं फसल सुरक्षा उद्योग में कंपनी के उत्कृष्ट योगदान, नवाचार, गुणवत्ता और किसानों के प्रति समर्पण का प्रमाण है। वर्ष 1972 से कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स किसानों को आधुनिक एवं विश्वसनीय कृषि समाधान उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज कंपनी भारत सहित 50 से अधिक देशों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुकी है। इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन ने किसानों, चैनल पार्टनर्स, कर्मचारियों, वैज्ञानिकों और हितधारकों का आभार जताया।
कंपनी के 150 से अधिक उत्पादों के विस्तृत पोर्टफोलियो में उत्पादकता बढ़ाने वाले ‘कृषज ब्रांड’ के-मैक्स एनर्जी, पोषक सुपर स्टार, क्रि-कैलमैक्स, क्रि-एसएस, काजुकी एनर्जी जैसे उत्पाद शामिल हैं। वहीं फसल सुरक्षा श्रेणी में क्रिल, की-शील्ड, कोक्सी 55, क्रिक्स सहित कई उन्नत एवं प्रभावी समाधान किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कंपनी गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित उत्पादों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने का काम कर रही है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

