कृषि क्षेत्र में CSR सहयोग के लिए एग्रीनोवेट इंडिया ने 3 कंपनियों के साथ किए MoU
27 सितंबर 2026, नई दिल्ली: कृषि क्षेत्र में CSR सहयोग के लिए एग्रीनोवेट इंडिया ने 3 कंपनियों के साथ किए MoU – नई दिल्ली में 24 सितंबर 2026 को एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड की 15वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) और 71वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर एग्रीनोवेट इंडिया लिमिटेड ने आईसीएआर और तीन उद्योग साझेदारों- मेसर्स पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड, मेसर्स वेंकटेश्वर हैचरीज़ प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स एवरेस्ट इंस्ट्रूमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर कराने में सहायता की।
इन साझेदारियों का उद्देश्य कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में जनहितकारी पहलों के लिए कॉर्पोरेट सीएसआर का लाभ उठाना है। सहयोग के तहत टिकाऊ कृषि-खाद्य प्रणालियां, जलवायु के अनुकूल कृषि और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसके अलावा आजीविका संवर्धन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, महिला एवं युवा सशक्तिकरण, कृषि स्टार्टअप, इनक्यूबेशन और ग्रामीण उद्यमिता के क्षेत्रों में भी काम किया जाएगा। डिजिटल नवाचार और क्षमता विकास को भी इन सहयोगों में शामिल किया गया है।
साझेदारियों के अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में पोषण-संवेदनशील कृषि, जैव संवर्धन, खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य-श्रृंखला विकास, कृषि मशीनीकरण, शिक्षा और ज्ञान साझेदारी तथा एक स्वास्थ्य शामिल हैं। इसके अलावा अन्य पारस्परिक रूप से सहमत क्षेत्रों को भी इसमें शामिल किया गया है।
इस अवसर पर आईसीएआर के महानिदेशक और एग्रीइनोवेट इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. एमएल जाट, आईसीएआर के सचिव और उपाध्यक्ष श्री ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, आईसीएआर के वित्तीय सलाहकार श्री संदीप सरकार, एग्रीइनोवेट इंडिया लिमिटेड के सीईओ डॉ. प्रवीण मलिक, एग्रीइनोवेट इंडिया लिमिटेड के निदेशक मंडल के सदस्य, एग्रीइनोवेट टीम और आईसीएआर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


