उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लेने का मौका, MPFSTS पोर्टल पर किसानों के लिए पंजीयन शुरू
17 जून 2026, भोपाल: उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लेने का मौका, MPFSTS पोर्टल पर किसानों के लिए पंजीयन शुरू – वर्ष 2026-27 में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु किसानों के लिए एमपीएफएसटीएस (MPFSTS) पोर्टल पर नवीन पंजीयन प्रारंभ कर दिए गए हैं। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे शीघ्र पंजीयन कराकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।
उद्यानिकी विभाग के अनुसार किसानों के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें प्रमुख रूप से ड्रिप सिंचाई, पोर्टेबल एवं मिनी स्प्रिंकलर, शेडनेट हाउस, पॉली हाउस, ऑटोमेटिक फर्टिगेशन, फल एवं सब्जी क्षेत्र विस्तार, मसाला क्षेत्र विस्तार, मल्चिंग, वर्मी कम्पोस्ट इकाई, कोल्ड स्टोरेज, कोल्ड रूम, इंटीग्रेटेड एवं फार्म गेट पैक हाउस, राइपनिंग चैंबर, प्रीकूलिंग यूनिट एवं शीतल वाहक यंत्र शामिल हैं।
जरूरी दस्तावेज
पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ऋण पुस्तिका अथवा खसरा नकल, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर तथा एससी/एसटी वर्ग के किसानों के लिए जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य हैं।
इन नंबर पर करें संपर्क
विभाग ने जिले के किसानों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन कर योजनाओं का लाभ उठाएं। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु उद्यानिकी विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी एवं नर्सरी प्रभारियों से संपर्क किया जा सकता है। एसएचडीओ आगर मालाखेड़ी नर्सरी: 9074158997, एसएचडीओ बड़ौद बिलिया नर्सरी: 7582081313, एसएचडीओ नलखेड़ा गुदरावन नर्सरी: 9584232995,एसएचडीओ सुसनेर कंठालिया नर्सरी: 6263884043 से संपर्क किया जा सकता है।
विभाग ने यह भी विशेष अपील की है कि मानसून सत्र के दौरान “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सभी नागरिक अधिक से अधिक पौधारोपण करें। उद्यानिकी विभाग की सभी नर्सरियों पर विभिन्न प्रकार के पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

