Horticulture (उद्यानिकी)

जैविक उत्पादों के क्षेत्र में अग्रणी ट्रॉपिकल एग्रो

Share

ट्रॉपिकल का विक्रेता सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। जैविक उत्पादों के क्षेत्र में तेजी से अग्रणी होती कम्पनी ट्रॉपिकल एग्रो सिस्टम (इं.) प्रा. लि. के भोपाल क्षेत्र के विक्रेताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री उमाशंकर गुप्ता उच्च शिक्षा मंत्री म.प्र. शासन थे। विशिष्ट अतिथि श्री शिव प्रसाद चौबे अध्यक्ष खनिज विकास निगम, श्री गुरू प्रसाद शर्मा अध्यक्ष वन विकास निगम, श्री वी.के. झंवर चेयरमेन झंवर समूह चेन्नई थे। कार्यक्रम में श्री अनार सिंह जिला महामंत्री भाजपा सीहोर, श्री आशाराम यादव पूर्व मंडी अध्यक्ष रेहटी, ट्रॉपिकल एग्रो सिस्टम के प्रेसीडेन्ट श्री जी.मोहनकुमार, आल इंडिया को-ऑर्डिनेटर श्री आर.एस. साई, महाप्रबंधक श्री प्रवीण श्रीवास्तव, रीजनल मैनेजर इंदौर श्री संदीप जायसवाल, रीजनल मैनेजर भोपाल श्री बी.के. तिवारी, अन्य अधिकारीगण व भोपाल क्षेत्र के लगभग 150 विक्रेता उपस्थित थे। श्री गुप्ता ने विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि में तकनीक के सफल प्रयोगों का प्रदर्शन आवश्यक है। किसान सफल प्रयोग की देखकर ही अपनाने के लिये प्रेरित होता है।
अब जैविक खेती के लिये वातावरण बनना प्रारंभ हो गया है। मध्यप्रदेश जैविक खेती में अग्रणी राज्य की भूमिका निभा रहा है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी सराहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान राज्य को जैविक प्रदेश के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। इसी तारतम्य में ट्रॉपिकल एग्रो के जैविक उत्पाद व जैविक खेती में वृद्धि के प्रयास सराहनीय हैं।
श्री चौबे ने कहा कि मध्यप्रदेश को जैविक खेती में प्रथम बनाना प्रदेश शासन का लक्ष्य है। इस अभियान में ट्रॉपिकल के उत्पाद व गतिविधियाँ सहायक सिद्ध होंगी। श्री शर्मा ने कहा कि खाद्यान्न की प्राकृतिक गुणवत्ता और भूमि के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिये किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिये प्रेरित करना आवश्यक है।
श्री झंवर ने विक्रेताओं से आव्हान किया कि वे किसानों को जैविक खेती के लिये जागरूक करें। नये उत्पाद-नई तकनीक को किसानों तक पहुंचाने का सबसे सही माध्यम विक्रेता हैं। क्योंकि वे किसानों से सीधे संपर्क में होते हैं। उन्होंने बताया कि ट्रॉपिकल के जैविक उत्पादों की सबसे अधिक विक्रय वृद्धि म.प्र. में ही हो रही है। श्री मोहन कुमार ने बताया कि ट्रॉपिकल सोयाबीन के लिये जैविक उत्पाद के निर्माण में विश्व की सबसे बड़ी कम्पनी है। ट्रॉपिकल के सारे उत्पाद अनुसंधान एवं परीक्षण के बाद भारत में निर्मित किये जाते हैं।
श्री प्रवीण श्रीवास्तव ने पावर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन के द्वारा ट्रॉपिकल के बायलॉजिकल संसार की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैनो उत्पाद चौथी पीढ़ी की तकनीक के उत्पाद है। इस तकनीक को भा.कृ.अ.प. ने विकसित किया है और पेटेन्ट कराया है।
श्री तिवारी ने कहा कि ट्रॉपिकल भविष्य की आवश्यकतानुरूप जैविक के क्षेत्र में कदम बढ़ा रही है। कम्पनी के पास बीज उपचार से लेकर कटाई तक काम जाने वाले जैविक उत्पाद उपलब्ध हैं। विक्रेता सम्मेलन में अतिथियों ने जैविक खेती के लिये प्रेरित करने वाली फिल्म की सीडी का विमोचन किया। साथ ही किसानों की सबसे महत्वपूर्ण समस्या नरवाई को नष्ट करने वाले जैविक उत्पाद प्रोपेल को किसानों के लिये प्रस्तुत किया। इसी तरह का विक्रेता सम्मेलन इंदौर में भी आयोजित किया गया था, जिसमें भी कम्पनी के शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे। इन्दौर में कृषकगणों ने कं. के उत्पादों के बारे में अनुभव बताये। दोनों ही स्थानों पर उल्लेखनीय कार्य के लिये विक्रेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रमों का संचालन श्री संदीप जायसवाल ने किया।

नया सबेरा आएगा, खेत-खेत लहराएगा

राष्ट्र भक्ति और देश-प्रेम के ताने-बाने की पृष्ठभूमि में ट्रापिकल एग्रो सिस्टम के चेयरमेन श्री वी.के. झंवर की सोच को बड़ी खूबसूरती से फिल्माया गया है। मानवीय मूल्यों, खेती की परम्पराओं रिश्तों की डोर को कहानी में गूंथकर जय जवान जय जैविक किसान फिल्म रची गई है। कंपनी द्वारा फिल्म के माध्यम से ट्रापिकल के विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी गई है।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *