Horticulture (उद्यानिकी)

कृषि कर्मण अवार्ड मिलेगा 17 मार्च को

Share

म.प्र. को लगातार 5वां

भोपाल। म.प्र. को लगातार 5वां कृषि कर्मण अवॉर्ड 17 मार्च 2018 को पूसा केम्पस नई दिल्ली में मिलेगा। वर्ष 2015-16 के लिए किए जाने वाले इस अवॉर्ड को प्रधानमंत्री के हाथों प्रदेश के मुख्यमंत्री ग्रहण करेंगे। इस मौके पर कृषि उन्नति मेले का भी आयोजन किया जा रहा है।
म.प्र. के साथ-साथ यहां के दो प्रगतिशील कृषकों को भी कृषि कर्मण अवार्ड प्रदान किया जाएगा। इसके लिए होशंगाबाद जिले के पिपरिया विकासखंड के ग्राम पनारी की महिला कृषक श्रीमती अरुणा जोशी एवं नरसिंहपुर जिले के चीचली विकासखंड के ग्राम कनवास के कृषक श्री नरेश पटेल का चयन किया गया है।
समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री, कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रमुख सचिव कृषि, संचालक कृषि एवं वरिष्ठ अधिकारियों के उपस्थित रहने की संभावना है।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *