Horticulture (उद्यानिकी)

घर में जंगलवास का अहसास

Share

23 मई 2023, भोपाल । घर में जंगलवास का अहसास – भोपाल में साक्षी भारद्वाज मो.: 8871152285 ने घर में सुंदर ‘जंगलवास’ विकसित किया  है। आपके ‘जंगल वास’ इनोवेटिव कांसेप्ट को राष्ट्रीय स्तर पर लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। 800 वर्ग फुट जगह में 450  किस्मों के 4000 से अधिक पौधों को उगाकर एक प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया है। #jangalwas को बैंगलोर, मुंबई जैसे शहर के लोगों द्वारा पसंद कर प्तजंगलवास को विकसित करने के प्रस्ताव दिए हैं। साक्षी ने इनडोर प्लांट का चयन वैज्ञानिक ढंग से किया है। सुश्री साक्षी पौधों की भाषा समझ कर उनकी देखरेख करती हैं। जंगलवास में प्रमुखता _ मॉन्सटरा डिलीशियस, एंथुरियम स्पीशीज, फि़लोडेंड्रों स्पीशीज, संसेवेरिया स्पीशीज के पौधे उगाए हैं। नारियल खोल की पेटेंटेड वर्टिकल वाल को विकसित किया, जिसका पेटेंट सुश्री साक्षी के नाम पर दर्ज हुआ है।  साक्षी युवाओं को ‘जंगलवास’ कांसेप्ट पर इंटर्नशिप भी उपलबध करा रहे हैं। साक्षी ने बताया कि हम शहरी लोगों को पौधों के बीच रहवास करने को प्रोत्साहित करना चाहते हैं, जिससे घर में स्वच्छ वातावरण, ऑक्सीजन की उपलब्धता होकर, सकारात्मकता का अहसास मिले और हम सभी स्वस्थ्य रहें। आप लोग भी अपने घर में इनडोर प्लांट लगाकर  ऑक्सीजन उपलब्धता को प्राकृतिक ढंग से बढ़ा सकते हैं। आपके इस अभिनव पहल हेतु मुख्यमंत्री, म.प्र. शासन द्वारा प्तयुवा प्तमहापंचायत में साक्षी को  ‘विवेकानंद राज्य युवा पुरस्कार 2023’ से सम्मानित किया गया है।  इसके साथ ही देश में कई प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा आपको विभिन्न पुरुस्कारों से सम्मानित किया है।

  • प्रस्तुति : एच.आर. प्रभाकर
    मो. : 9826298873
Share
Advertisements