Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

इन सरकारी योजनाओं का लें फायदा और गांव में ही बने बिजनेसमैन

03 मई 2025, भोपाल: इन सरकारी योजनाओं का लें फायदा और गांव में ही बने बिजनेसमैन – यदि आप किसान है और गांव में ही रहकर अन्य बिजनेस भी करना चाहते है तो ऐसी कई सरकारी योजनाएं है

जिनका फायदा उठाया जा सकता है। इतना ही नहीं इन योजनाओं के तहत न केवल लोन मिलता है वहीं सब्सिडी भी दी जाती है। तो आईए जानते है वे कौन सी योजनाएं है जिनका लाभ लिया जाकर खुद का बिजनेस बनने का स्वप्न साकार किया जा सकता है

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना- इस योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी के मिलता है। आप चाहें तो किराना स्टोर, साइकिल रिपेयरिंग, कपड़ों की दुकान या फिर कोई छोटा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोल सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

स्टार्टअप इंडिया योजना- अगर आपके पास कोई नया आइडिया है। जैसे ऑर्गेनिक खेती, ऑनलाइन बिक्री या फार्म टेक्नोलॉजी, तो स्टार्टअप इंडिया के तहत आप टैक्स छूट, निवेश और सरकारी ट्रेनिंग का लाभ उठा सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पशुधन मिशन- अगर आप डेयरी, बकरी पालन या मुर्गी पालन जैसा पशुपालन बिजनेस करना चाहते हैं तो इस योजना के तहत सब्सिडी और लोन दोनों मिल सकते हैं। खासकर ग्रामीण युवाओं और किसानों को इसका लाभ मिलता है।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम- यह योजना गांव में स्वरोजगार और कुटीर उद्योग को बढ़ावा देती है। इस योजना के तहत टेलरिंग यूनिट, मसाले पीसने की यूनिट, फर्नीचर वर्कशॉप जैसी योजनाओं के लिए सरकार 25%–35% तक सब्सिडी देती है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com