Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी की बीमा पाठशाला

08 जुलाई 2025, छिंदवाड़ा: एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी की बीमा पाठशाला – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा सप्ताह मनाया गया । इस दौरान भारतीय बीमा कंपनी ( एग्रीकल्चरल इंश्योरेंस कंपनी) ने जिले के बिछिया विकासखंड के ग्राम करेल के ग्राम पंचायत भवन में फसल बीमा पाठशाला आयोजित की । पाठशाला के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों का फसल बीमा का लाभ दिलाने की तकनीकी जानकारी दी फसल बीमा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। प्रमुख जानकारी में फसल बीमा जोखिम से होने वाले नुकसान की भरपाई, ऋणी एवं गैर ऋणी किसानों को किस प्रकार सहायता, निकटतम बैंक सहकारी समिति आदि माध्यम से आवेदन जमा, प्रीमियम दर, मूल्यांकन, आवश्यक दस्तावेज ,फसल बुवाई से लेकर कटाई की स्थिति में बीमा लाभ आदि बताये गये । इस अवसर पर ग्राम की सरपंच श्रीमती अर्चना भलावी, बीमा कंपनी के जिला प्रतिनिधि श्री संजय पठाडे एवं प्रतिनिधि श्री प्रधुम्म चोरिया,जनप्रतिनिधि श्री संतोष वर्मा एवं कृषि विभाग के श्री निलेश गजभिए श्री कीरत हनुमंत आदि उपस्थित थे ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com