Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

क्या आप पीएम किसान योजना से वंचित रह गए है तो चिंता न करें

26 नवंबर 2024, भोपाल: क्या आप पीएम किसान योजना से वंचित रह गए है तो चिंता न करें – मध्यप्रदेश की सरकार किसानों की कितनी चिंता करती है इसका एक बार फिर से उदाहरण सामने आया है।  दरअसल सूबे के कई ऐसे किसान होंगे जो पीएम किसान योजना का लाभ नहीं ले सके है लेकिन सरकार ने ऐसे किसानों को जोड़ने के लिए महाअभियान को शुरू कर दिया है।

‘राजस्व महा-अभियान 3.0’ 15 दिसंबर 2024 तक चलेगा। इस महाअभियान में राजस्व विभाग से जुड़ी किसानों की समस्याओं, खेती नक्शे में बटांकन, पीएम किसान योजना की समस्याओं को हल किया जाएगा।  राजस्व महा-अभियान में पीएम किसान योजना के तहत छूटे हुए पात्र किसानों को जोड़ा जाएगा। पीएम किसान योजना में सेचुरेशन के लिये की जाने वाली कार्यवाही में छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को जोड़ा जा रहा है। वहीं, सत्यापन में गलत पाए जाने वाले नामांकनों को लाभार्थियों की सूची से हटाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में नामांतरण व खसरे जैसे राजस्व से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के लिए प्रदेशव्यापी राजस्व महा-अभियान 3.0 चलाया जा रहा है। हमने पहले भी इस प्रकार का अभियान चलाया है, पिछले अभियान में 80 लाख मामलों का निराकरण किया गया। इस अभियान के माध्यम से बाकी बचे मामलों का निराकरण भी जल्द से जल्द किया जाएगा। राजस्व महाअभियान 3.0 में राजस्व विभाग की सेवाएं आसान होंगी। प्रकरणों का तुरंत निराकरण होगा। राजस्व महा-अभियान में नक्शे में बटांकन की कार्रवाई की जाएगी। ग्राम नक्शा में उपलब्ध खसरा बटांकन सूची के अनुसार भू-लेख पोर्टल पर नक्शा बटांकन मॉड्यूल के माध्यम से पटवारी और तहसीलदार द्वारा नक्शे में तरमीम अमल का काम किया जाएगा। सभी शामिल खसरों को बंदोबस्त के रिकॉर्ड और वर्तमान खसरा नक्शे के आधार पर रिकॉर्ड दुरुस्त किया जाएगा। भू-अभिलेख पोर्टल पर जाकर आवेदक अपने खसरे को आधार से लिंक कर सकता है। इसका वेरिफिकेशन पटवारी द्वारा किया जाएगा

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com