Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

Chhattisgarh: अपने फलोद्यान और सब्जी बाड़ी  में कलेक्टर को देख किसान हुए प्रसन्न 

बागवानी मिशन की जमीनी हकीकत जानने  वनांचल के गांव बुंदेली पहुंचे कलेक्टर श्री ध्रुव 

25 फरवरी 2023,  रायपुर । Chhattisgarh: अपने फलोद्यान और सब्जी बाड़ी  में कलेक्टर को देख किसान हुए प्रसन्न – मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में राष्ट्रीय बागवानी मिशन की जमीनी हकीकत को देखने के लिए कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने आज मनेन्द्रगढ़ ब्लाक के वनांचल के गांव बुंदेली का दौरा किया। कलेक्टर इस दौरान लगभग 4 किलोमीटर पैदल चलकर कई किसानों के फलोद्यान एवं सब्जी की खेती का मुआयना किया। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत बुंदेली गांव के कृषक चरकूराम, किसान सिंह, गजाधर, चन्द्रप्रताप सिंह ने एक-एक हेक्टेयर में विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधों का रोपण करने के साथ ही नदी कछार योजना का लाभ उठाकर सब्जी की खेती की है। इन किसानों ने आम का बाग लगाने के साथ ही वहां अनार, पपीता, केला आदि के पौधे भी लगाएं हैं। 
    
कलेक्टर श्री ध्रुव ने किसानों के फलोद्यान और सब्जी की खेती को देखकर प्रसन्नता जताई और उन्हें बधाई दी। कलेक्टर श्री ध्रुव को अचानक अपने बीच सब्जी बाड़ी में आया देखकर किसान बेहद खुश हुए।

कलेक्टर श्री ध्रुव ने इस मौके पर डीएमएफ की राशि से कृषक श्री चरकूराम, गजाधर सिंह, किशन सिंह, सितेश्वर, सुखधु सिंह को सब्जी मिनीकिट का वितरण किया और उन्हें  सब्जी की खेती कर अपनी आय को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने इससे पूर्व प्राथमिक शाला बुंदेली का निरीक्षण किया। विलंब से शाला पहुंचे शिक्षक को कलेक्टर ने समय पर शाला आने और बच्चों को मेहनत से पढ़ाने-लिखाने की समझाईश दी। 

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में ग्रामीण उद्योग नीति बनाने की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ की जाए: मुख्यमंत्री श्री बघेल

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile