Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

चने की फसल में क्या सिंचाई करना उपयुक्त होगा, काली मिट्टी वाला खेत है

  • सुन्दरलाल चौधरी

18 जनवरी 2023,  भोपाल । चने की फसल में क्या सिंचाई करना उपयुक्त होगा, काली मिट्टी वाला खेत है –

समाधान- आपका प्रश्न भी सामयिक है। आज की स्थिति में चने की फसल में सिंचाई कितनी, कब दी जाये इस पर अनुसंधान के परिणाम सामने है। चने की फसल को बुआई के 40-45 दिन तथा 60-65 दिनों बाद दो सिंचाई अतिरिक्त उत्पादन लेने के लिए पर्याप्त होती है। आमतौर पर चने की बुआई तुलनात्मक दृष्टि में उपलब्ध रकबे में से सबसे साधारण क्षेत्र में तथा कम तैयार खेत में जाता है परन्तु वर्तमान में चूंकि चने से अच्छी आय सम्भव है इसको ध्यान में रखते हुये सिंचित तथा खेत की अच्छी तैयारी के साथ चने को भी लगाया जाने लगा है। जहां तक सिंचाई का प्रश्न है जहां कहीं भी मावठा गिर चुका है और पूर्व में एक सिंचाई की जा चुकी है वहां अब सिंचाई कतई नहीं की जाये यह बात विशेषकर काली मिट्टी वाले क्षेत्र में अंगीकरण योग्य है। आपका खेत काली मिट्टी का क्षेत्र है अतएव अब सिंचाई करने से चना ‘गर्रा’ जायेगा अर्थात् उसकी बाढ़ अधिक हो जायेगी तथा फूलन-फलन पर विपरीत असर होगा।

गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:उर्वरक अमानक घोषित, क्रय- विक्रय प्रतिबंधित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें