Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

कटहल के पेड़ पर छोटे-छोटे फल लगे हुए हैं जिसमें से अधिकांश काले होकर गिर जाते हैं, उपाय बतायें

  • विष्णु वर्मा

20 अप्रैल 2023, भोपाल । कटहल के पेड़ पर छोटे-छोटे फल लगे हुए हैं जिसमें से अधिकांश काले होकर गिर जाते हैं, उपाय बतायें  –

समाधान- कटहल में छोटे-छोटे फलों का गिरना सामान्य समस्या है। फलों का काला होकर गिरना एक प्रकार की फफूंदी के कारण होता है। फफूंदी हवा के द्वारा कोमल फलों पर आक्रमण करती है कहीं-कहीं कीटों द्वारा फलों पर छेद होकर उसमें से दूध जैसा पदार्थ निकलता है इस स्थिति में फफूंदी का फैलाव तेज हो जाता है। इसका उपचार जरूरी है चूंकि कटहल का वृक्ष बड़ा होता है परंतु इसके फल डालियां यहां तक के तनों पर भी बन जाते हैं फफूंदनाशी का छिडक़ाव  लम्बी नली के स्प्रेयर द्वारा किया जाये तो अधिक सफलता मिलेगी। आप निम्न छिडक़ाव करें।

  • बोर्डो मिश्रण दवा 400 वर्ष पुरानी दवा है परंतु आज भी कारगर है बशर्ते इसे बनाने में तकनीकी का पूरा -पूरा उपयोग किया गया हो। बोर्डों मिश्रण के छिडक़ाव के साथ-साथ इसका लेप तनों पर भी किया जाये।
  • यदि बोर्डो मिश्रण को बनाना संभव नहीं हो तो कोई भी ताम्रयुक्त फफूंदनाशी 2 ग्राम दवा 1 लीटर पानी में घोल बनाकर 15 दिनों के अंतर से दो छिडक़ाव किया जाये लाभ होगा।

महत्वपूर्ण खबर:बांस को रोजगार का साधन बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile