Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- बैंगन की जड़ों में गांठें पड़ जाती हैं। रोकथाम के उपाय बतायें।

लेखक: भूरेलाल जाटव

11 दिसंबर 2024, भोपाल: समस्या- बैंगन की जड़ों में गांठें पड़ जाती हैं। रोकथाम के उपाय बतायें। – समाधान- बैंगन की जड़ों में गांठें सूत्रकृमि के प्रकोप के कारण पड़ती हैं।

  • सूत्रकृमि का पौधे में प्रवेश मिट्टी के माध्यम से होता है, और पौधे में परजीवी के रूप में रहता है। इसके प्रकोप के कारण पौधे कमजोर हो जाते हैं और उनकी उत्पादन क्षमता कम हो जाती है। इसका प्रकोप बैंगन कुल की अन्य फसलों जैसे टमाटर, मिर्च इत्यादि में भी होता है। इसके प्रकोप को नियंत्रित करने के लिये निम्न उपाय अपनायें।
  • गर्मी में गहरी जुताई कर सूर्य का ताप लगने दें इससे इसकी विभिन्न अवस्थायें नष्ट हो जायेगी।
  • फसल चक्र अपनाये- एक-दो वर्ष तक वही फसलें लें जिसमें इसका प्रकोप नहीं होता है। जैसे गेंदा, मैथी, जीरा, धनिया, गेहूं, जौ आदि।
  • ग्रसित खेतों का पानी दूसरे खेतों में न जाने दें।ग्रसित खेत में उपयोग किये गये औजारों को अच्छी तरह धो लें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com