समस्या- मैंने गन्ना लगाया है उसकी कटाई कब तथा क्या-क्या सावधानियां करके की जाये।
– बसंत पारे, बुरहानपुर
समाधान – गन्ने की कटाई का असर उसकी गुणवत्ता को प्रभावित करती है। आमतौर पर जल्दी पकने वाली किस्मों को लगाने के 12 माह बाद तथा देरी से पकने वाली किस्मों को 14 माह बाद ही काटा जाना चाहिये। यदि ऐसा नहीं किया जायेगा तो उसके वजन तथा गुणवत्ता पर विपरीत असर होगा। गन्ने में शक्कर मापक यंत्र रिफलेक्टोमीटर की 18 रीडिंग होने पर ही गन्ना काटा जाये इसके अलावा निम्न सावधानियां भी जरूरी हैं।
- कटाई हमेशा सतह से करें ठूंठ नहीं छोड़ें।
- कटाई के तुरंत बाद माल कारखाने को भेजने की पुख्ता व्यवस्था हो।
- गन्ने की सफाई करके ही कारखाने भेजें।
- कटाई के 15 दिन पहले से ही सिंचाई बंद कर दी जाये।
https://www.krishakjagat.org/animal-husbandry/sahiwal-cow-and-its-specialty/

