समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- मेरे पास गेहूं को सिंचाई देने के लिये चार पानी ही उपलब्ध है, मैं कब-कब पानी दूं।

12 दिसम्बर 2023, भोपाल: समस्या- मेरे पास गेहूं को सिंचाई देने के लिये चार पानी ही उपलब्ध है, मैं कब-कब पानी दूंसमाधान- यदि आपके पास चार बार सिंचाई देने के लिये ही पानी उपलब्ध है तो आप पहला पानी- बीज बोने के 20 से 25 दिन बाद, दूसरा पानी- पहली सिंचाई के 30 दिन बाद, तीसरा पानी- दूसरी सिंचाई के 30 दिन बाद, चौथा पानी – तीसरी सिंचाई के 20-25 दिन बाद दें।

कम पानी होने की स्थिति में यह ध्यान रखें कि शीर्ष जड़ निकलने की अवस्था जो 20-25 दिन के अंदर आ जाती है इस समय सिंचाई देना आवश्यक है।

यदि दो सिंचाई ही उपलब्ध हो तो शीर्ष जड़ निकलते व पुष्प अवस्था के समय सिंचाई दें।

यदि तीन सिंचाई उपलब्ध हो तो शीर्ष अवस्था, गभोट अवस्था तथा दूधिया अवस्था के समय सिंचाई दें।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement
Advertisement