Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मेरे पास कुछ रकबा खाली पड़ा है पानी का साधन है, मैं क्या लगा सकता हूं

  • रतनसिंह गौड़

11 मार्च 2022,  मेरे पास कुछ रकबा खाली पड़ा है पानी का साधन है, मैं क्या लगा सकता हूं –

समाधान- आपकी जमीन रबी मौसम में खाली पड़ी थी जबकि आपके पास पानी का साधन उपलब्ध था, इसका कारण आप स्वयं बता सकते हैं, अब यदि आप जायद में फसल लगाना चाहते हैं तो आप निम्न फसल लगा सकते हैं।

मूंग – जायद के मौसम में मूंग खरीफ के मौसम की मूंग से अधिक उत्पादन देती है बुआई का उपयुक्त समय चल रहा है। जातियों में के 851, पूसा वैशाखी, टी44, जवाहर मूंग 45, खरगौन -1 इत्यादि प्रमुख हैं। 45 किलो यूरिया, 375 किलो सिंगल सुपर फास्फेट/हे. की दर से लगेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उड़द – जायद में उड़द की फसल भी अच्छा पैसा दे सकती है। इसकी बुआई भी इसी समय की जा सकती है (मार्च-अप्रैल)। इसका बीज 15 से 20 किलो/हेक्टर लगता है जातियों में टी 9, खरगौन, जवाहर उड़द 3, जवाहर उड़द 2 इत्यादि अच्छा उत्पादन देने की क्षमता रखती है। उर्वरक में 43 किलो यूरिया, 250 किलो सिंगल सुपर फास्फेट/हे. की दर से लगेगा मूंग/उड़द दोनों में माहो का आक्रमण होता है जिसके उपचार के लिये रोगर 1 मि.ली./लीटर पानी में घोल बनाकर करें। भभूतिया रोग की रोकथाम 2 ग्राम सल्फेक्स /लीटर पानी में घोल बनाकर करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: इंदौर में वर्षा ,धार जिले में ओले गिरे