Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

टमाटर की पत्तियां मुड़ रही हैं, रोग न बढ़ पाये इसके उपाय बतायें

  • रामलाल यादव

08 जनवरी 2023,  भोपाल ।  टमाटर की पत्तियां मुड़ रही हैं, रोग न बढ़ पाये इसके उपाय बतायें –

समाधान– टमाटर, मिर्च, बैंगन वर्तमान में ये सब्जियां खेतों में फल रही हैं। इस समय कीट- रोग अपना अस्तित्व बताने का भरपूर प्रयास करते हैं और उत्पादन प्रभावित करते हैं। आमतौर पर पत्तियों में इस तरह के लक्षण माहो के आक्रमण के कारण भी हैं। पत्तों के नीचे की सतह में चुपचाप पत्तियों का रस पीकर पत्तियों में सिकुडऩ पैदा करते हैं जो पोषक तत्व पौधों को मिलना है कीट स्वयं अपने पोषण में उपयोग कर लेते हैं। इस तरह के लक्षण ‘वाइरस’ के कारण भी आते हैं जो सफेद मक्खी के कारण होता है। कृपया सफेद मक्खी ही सक्रियता पर भी ध्यान दें और निम्न उपचार करें।

द्य खेत में रसचूसक कीट माहो के प्रकोप को रोकने के लिए इमिडाक्लोप्रिड 70 डब्ल्यू.एस. 3 ग्राम या डाइफेंथियूरॉन डब्ल्यू.पी. 10 लीटर पानी में घोल बनाकर 15 दिनों के अंतर में दो छिडक़ाव करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर:उर्वरक अमानक घोषित, क्रय- विक्रय प्रतिबंधित

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें