Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- मेरे पास आम, अमरूद, संतरा, नींबू तथा आंवले के पौधे से उनका रोपण खेत में कैसे करें, बतायें।

लेखक- राजाराम कश्यप

09 जुलाई 2024, भोपाल: समस्या- मेरे पास आम, अमरूद, संतरा, नींबू तथा आंवले के पौधे से उनका रोपण खेत में कैसे करें, बतायें। – समाधान- आपने यह नहीं लिखा की खेत में उचित स्थान पर गड्ढे पहले से तैयार किये गये थे या नहीं अभी भी वक्त मिल सकता है। आप आम के लिये 8-12 मीटर दूरी पर 1&1&1मीटर गहरे, लंबे तथा चौड़े गड्ढे तैयार कराकर उसमें गोबर की खाद भर दें। संतरे, नींबू के लिये 5-6 मीटर दूरी पर तथा आंवले के लिये 7-10 मीटर दूरी पर गड्ढे तैयार किये जाये। उल्लेखनीय है कि बागवानी में सफल पौध रोपण की प्रथम सीढ़ी गड्ढे कराके खाद देना होता है।

  • पौधों की रोपाई गड्ढों के बीच में की जाये। तथा अच्छी तरह से इतनी गहराई पर गाड़े कि पौधों को मिट्टी की अच्छी पकड़ मिल सके।
  • वर्षा ना होने पर रोज सिंचाई की जाये।
  • रोपाई के समय दी जाने की खाद,उर्वरक दीमक की दवा भी डाली जाये ताकि पौधे अच्छे पनपे और दीमक के प्रकोप से भी बच जाये।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com