Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मैंने धान लगाई थी जो कट रही है अब क्या मैं गेहूं लगा सकता हूं, कौन सी जाति, कितना खाद कब तक लगायें

  • कृपाशंकर मेहता

8 जनवरी 2023,  भोपाल । मैंने धान लगाई थी जो कट रही है। अब क्या मैं गेहूं लगा सकता हूं, कौन सी जाति, कितना खाद कब तक लगायें –

समाधान-

  • धान काट कर गेहूं लगाना कोई नई बात नहीं है परन्तु सावधानी यह रखनी है कि धान काटने के बाद जल्द से जल्द गेहूं लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाये। आपको निम्न करना होगा।
  • धान काटने के बाद खेत बनाने की जरूरत नहीं पड़ती है। वर्तमान में सीधी बुआई करने की सिफारिश की जाती है जो आमतौर पर कृषक कर भी रहे हैं इस पद्धति को जीरो लिटेज पद्धति के नाम से जाना जाता है।
  • बुआई 25 दिसम्बर के पूर्व की जानी चाहिए तथा विलम्ब से बोई जाने वाली किस्में जैसे एचआई 1418, डी.एल. 788, एमपी 4010, जेडब्ल्यू. 1202 तथा 1203, राज 3777, एचडी 2932 का ही उपयोग करें।
  • गेहूं की जाति लोक 1 जो आमतौर पर कृषकों के पास उपलब्ध होती है, की बुआई केवल मजबूरी में ही करें और बीज को इस परिस्थिति में वीटावैक्स 2 ग्राम प्रति किलो से उपचारित अनिवार्य रूप से किया जाये अन्यथा कंडुआ रोग से नुकसान होगा।
  • 174 किलो यूरिया, 250 किलो सिंगल सुपर फास्फेट तथा 60 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश प्रति हेक्टेयर की दर से दिया जाये।
  • 125 किलो बीज प्रति हेक्टेयर की दर से डालें।

महत्वपूर्ण खबर:उर्वरक अमानक घोषित, क्रय- विक्रय प्रतिबंधित

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile