फसल की खेती (Crop Cultivation)

रतलाम में प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण

10 जून 2022, रतलाम । रतलाम में प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण मप्र में प्राकृतिक खेती पद्धति को अपनाने और बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के समस्त जिलों में सिलसिलेवार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्राकृतिक कृषि पद्धति पर रतलाम में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुजरात से आए उप संचालक कृषि एवं मास्टर ट्रेनर श्री अब्दुल्ला पठान ने किसानों और कृषि, उद्यानिकी, मंडी बोर्ड, आत्मा, पशुपालन विभाग के अमले को प्रशिक्षण देते हुए प्राकृतिक खेती के सिद्धांत की व्याख्या की।

प्रशिक्षण अवसर पर उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया, परियोजना संचालक आत्मा श्री निर्भय सिंह नर्गेश, कृषि विज्ञान केंद्र कालूखेड़ा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सर्वेश त्रिपाठी, डॉ. सी.आर. कांटवा, उप परियोजना संचालक आत्मा श्री केशव सिंह गोयल, अनुविभागीय अधिकारी कृषि सैलाना श्री नान सिंह मंडलोई, जावरा के श्री एन. के. छारी, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री आर. के. सिंह, सहायक संचालक कृषि श्री भिका वास्के, श्रीमती निशा सोलंकी, श्री ज्ञान सिंह सोलंकी, जिले के प्रगतिशील कृषक श्री हरिराम शाह, श्री विक्रम पाटीदार, श्री सुभाष पाटीदार, श्री चन्दभानु चौधरी, जिले के सभी विकासखंडों के कृषि, आत्मा, विभाग के अधिकारी एवं कृषक उपस्थित थे।

Advertisements