Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

लगातार बारिश से सोयाबीन फसल में दिखाई दिए एन्थ्राक्नोज रोग के लक्षण, कैसे करें उपचार

03 अगस्त 2023, भोपाल: लगातार बारिश से सोयाबीन फसल में दिखाई दिए एन्थ्राक्नोज रोग के लक्षण, कैसे करें उपचार – भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान- इंदौर द्वारा 31 जुलाई से 6 अगस्त 2023  की अवधि के लिए सोयाबीन कृषकों के लिए उपयोगी सलाह दी गई है।

संस्थान ने  बताया हैं कि सोयाबीन की खेती किये जाने वाले क्षेत्रों में  अभी भी उन्हीं  कीट एवं रोगों का प्रकोप बना हुआ है, जो पिछले सप्ताह देखे गए थे। अतः सोयबीन कृषकों को सलाह है कि वे घोंघे रोग के लक्षणों को पहचान कर तुरंत रोग नियंत्रण के उपाय अपनाएं  एवं इसके प्रकोप से फसल को बचायें।

लगातार बारिश होने वाले क्षेत्रों में एन्थ्राक्नोज नामक फफूंदजनित रोग के लक्षण दिखाई देने पर सलाह  है कि नियंत्रण हेतु शीघ्रातिशीघ्र टेबूकोनाजोल 25.9 ई.सी. (625 मिली/हे) या टेबूकोनाझोल 10%+सल्फर 65%WG (1250 ग्राम/हे) जैसे अनुशंसित फफूंदनाशकों का अपने फसल पर छिडकाव करें। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसी प्रकार कुछ क्षेत्रों में रायजोक्टोनिया एरिअल ब्लाइट नामक फफूंदजनित रोग के लक्षण दिखाई देने पर सलाह है कि नियंत्रण हेतु अनुशंसित फफूंदनाशक पायरोक्लोस्ट्रोबीन 20% WG (375-500 ग्रा/हे) फफूंदनाशकों का अपने फसल पर छिडकाव करें। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )