Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

प्राकृतिक खेती के लिए कृषक पोर्टल पर कराएं पंजीयन

5 सितम्बर 2022, इंदौर। प्राकृतिक खेती के लिए कृषक पोर्टल पर कराएं पंजीयन – प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग द्वारा वृहद कार्यक्रम चलाये जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में प्राकृतिक खेती करने के इच्छुक कृषकों के पंजीयन के लिए पोर्टल तैयार किया गया है। किसानों से प्राकृतिक खेती के लिए ऑनलाईन पंजीयन करने के लिए निम्न प्रक्रिया अपनाने की अपील की गई है। इच्छुक  किसान अपने मोबाईल पर विभागीय वेबसाईट http://mpkrishi.org टाईप करें। वेबसाईट के होम पेज पर नीचे दी गई लिंक पर किसान पंजीयन के लिए क्लिक करें। पंजीयन तीन स्टेप में होगा जिसमें कृषक की जानकारी, मोबाईल का वेरीफिकेशन एवं अन्य जानकारी फीड कर जानकारी भरेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रक्रिया पूर्ण कर लेने पर कृषक का प्राकृतिक खेती के लिए पंजीयन हो जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: जबलपुर संभाग में कई जगह वर्षा, 8 जिलों में भारी वर्षा की संभावना