Crop Cultivation (फसल की खेती)

जैविक खेती प्रशिक्षण सम्पन्न

Share

जैविक खेती प्रशिक्षण सम्पन्न – कटनी ए सी सी सीमेंट वर्क्स लिमिटेड कैमोर के अंतर्गत सी एस आर की लीसा परियोजना के माध्यम से श्रीमती ऐनट विश्वास के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण समन्वयक अमित सोनी के साथ आश्रित ग्राम रजवारा नम्बर 2 देवसरी खरखरी अमुवारी सलैया कोहारी नन्हवारा आदि ग्रामों के 18 कृषकों का दल जैविक कृषि पाठशाला नैगवाँ पहुँचा। जहाँ पाठशाला के संचालक रामसुख दुबे ने विभिन्न जैविक खादों तथा कीटनाशकों को बनाने की तकनीकी जानकारी एवं फसलों में उपयोग का तरीका बतलाया। जैविक खेती की आवश्यकता कम लागत तकनीकी एवं जीरो बजट खेती की जानकारी दी गई। गोबर गोमूत्र का जैविक खेती में उपयोग केंचुआ खाद एवं नाडेप टांका खाद गोबर कम्पोस्ट आदि को बनाने की विधियों तथा उनका फसलों में उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। जैविक कृषि उत्पादों का प्रमाणीकरण करवाकर उनकी बिक्री से कृषकों को अच्छी आय हो सकती है। कृषक अयोध्या तिवारी भोलाराम पाण्डेय अरुण बागरी सुखनंदी गड़ारी नवलसिंह सोमलालसिंह गेंदलाल कुशवाहा लक्ष्मी पटेल जगदीश बर्मन अक्षय तिवारी आदि कृषकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

महत्वपूर्ण खबर : पीला सोना सरसों की भरपूर उपज लें

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *