Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

रबी 2025 के लिए उच्च उत्पादकता वाली गेहूं की नई किस्में

03 अक्टूबर 2025, नई दिल्ली: रबी 2025 के लिए उच्च उत्पादकता वाली गेहूं की नई किस्में –  कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि विभाग ने रबी 2025 सीजन के लिए नई उच्च उपज और जलवायु सहनशील गेहूं की किस्में जारी की हैं।

ये किस्में तापमान में उतार-चढ़ाव, सूखा और गर्मी जैसी परिस्थितियों को सहन कर सकती हैं। कुछ किस्मों में अतिरिक्त गुण भी हैं जैसे गेहूं ब्लास्ट रोग से प्रतिरोधक क्षमता, अधिक प्रोटीन की मात्रा, जिंक की प्रचुरता, चपाती और ब्रेड की बेहतर गुणवत्ता तथा ड्यूरम उत्पादों के लिए उपयुक्तता।

रबी 2025 के लिए जारी जलवायु सहनशील गेहूं की किस्में:

किस्मजोन / उत्पादन परिस्थितिसंभावित उत्पादकता (क्विं./हे.)औसत उत्पादकता (क्विं./हे.)विशेषताएं
JKW 261NWPZ-LS-IR66.651.7सूखा व गर्मी सहनशील
DBW 296NWPZ-TS-RI83.356.1जलवायु सहनशील, बहुउपयोगी
DBW 327NWPZ-IR-ES-HF87.779.4सूखा व गर्मी सहनशील
DBW 332NWPZ-IR-ES-HF83.078.3उच्च प्रोटीन (12.2%)
HUW 838NWPZ-TS, RI77.751.3गेहूं ब्लास्ट रोग प्रतिरोधी
HI 1636CZ-TS, IR78.856.6जिंक युक्त (44.4 ppm)
GW 513CZ-TS, IR77.458.5चपाती गुणवत्ता (8.36 स्कोर)
MP(JW)1358CZ-TS, RI43.630.9सूखा व गर्मी सहनशील
HI 8823 (d)PZ-TS, RI65.638.5ड्यूरम उत्पादों के लिए उपयुक्त
DBW 222 (AE)NEPZ-TS-IR62.048.9चपाती (7.5) व ब्रेड (8.24) गुणवत्ता
DBW 187 (AE)CZ-IR-ES-HF75.460.3उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व व केंद्रीय क्षेत्र के लिए उपयुक्त

संकेताक्षर: NWPZ – उत्तर पश्चिमी मैदान क्षेत्र; NEPZ – उत्तर-पूर्वी मैदान क्षेत्र; CZ – केंद्रीय क्षेत्र; PZ – प्रायद्वीपीय क्षेत्र; TS – समय पर बोई गई फसल; LS – विलंबित बोई गई फसल; ES – जल्दी बोई गई फसल; IR – सिंचित; RI – सीमित सिंचाई; RF – वर्षा आधारित।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि विभाग का कहना है कि ये किस्में किसानों को बदलती जलवायु परिस्थितियों से बचाव के साथ-साथ बेहतर उपज और गुणवत्ता प्रदान करेंगी। इससे आने वाले वर्षों में देश की खाद्य सुरक्षा मजबूत होगी और किसानों की आमदनी में भी सुधार होगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture