फसल की खेती (Crop Cultivation)

जैन ड्रिप इरिगेशन: कम पानी में अधिक उत्पादन का मंत्र

23 मई 2026, नई दिल्ली: जैन ड्रिप इरिगेशन: कम पानी में अधिक उत्पादन का मंत्र – बदलते मौसम, पानी की कमी और बढ़ती उत्पादन लागत के कारण किसानों के सामने बड़ी चुनौतियाँ खड़ी हैं। इस परिस्थिति में ड्रिप इरिगेशन (टपक सिंचाई) एक तकनीक आधारित प्रणाली के रूप में किसानों के लिए अत्यंत प्रभावी साबित हो रही है। जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड (JISL) केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की सूक्ष्म सिंचाई क्षेत्र की एक अग्रणी कंपनी है। इस कंपनी ने खेती में क्रांति लायी है। करोड़ों किसान संतुष्टि के साथ इस प्रणाली का उपयोग कर रहे हैं। जैन इरिगेशन के वैज्ञानिकों और तकनीशियनों ने इस टपक सिंचाई प्रणाली को भारतीय जलवायु और मिट्टी के अनुसार विकसित किया है। जैन इरिगेशन की ड्रिप सिस्टम गुणवत्ता, टिकाऊपन और कार्यक्षमता के लिए जानी जाती है। इसलिए किसान कहते हैं, ‘फसल कोई भी हो, इरिगेशन प्रणाली सिर्फ जैन इरिगेशन की ही…’

कृषि सलाह… बिक्री के बाद सेवा….

जैन इरिगेशन केवल उत्पाद नहीं बेचती, बल्कि पुरा समाधान प्रदान करती है। बेहतर उत्पादन के लिए कृषि सलाह, विस्तार सेवाएँ, बिक्री के बाद सेवा और सभी तकनीकी सहायता उपलब्ध कराती है। इसके लिए देश-विदेश में विशेषज्ञों की टीम और 11 हजार से अधिक डीलर्स का मजबूत नेटवर्क मौजूद है। भूमि की संरचना, मिट्टी, पानी, फसल और कृषि-जलवायु की सभी परिस्थितियों का गहन अध्ययन कर सबसे उपयुक्त माइक्रो इरिगेशन प्रणाली जैन इरिगेशन द्वारा सुझाई जाती है। संक्षेप में, खेती के लिए आवश्यक सभी इनपुट्स की ‘वन-स्टॉप सोल्यूशन’ देने वाली कंपनी जैन इरिगेशन है।

टपक प्रणाली क्या है?

टपक प्रणाली (ड्रिप सिस्टम) में पानी सीधे फसलों की जड़ों तक बूंद-बूंद के रूप में दिया जाता है। इससे पानी की बर्बादी रोकी जाती है और फसलों को ज़रूरत के अनुसार  ही पानी मिलता है। जैन ड्रिप सिस्टम विभिन्न भागों से मिलकर बनी होती है। कंट्रोल हेड में फिल्टर, उर्वरक देने की टंकी और प्रेशर गेज शामिल होते हैं। मेन और सब-मेन लाइन पीवीसी पाइप से बनी होती हैं, जिन्हें जमीन के नीचे बिछाया जाता है। लेटरल काले रंग की नलियाँ होती हैं, जिन्हें फसल की कतारों में फैलाया जाता है। ड्रिपर्स लेटरल पर निश्चित दूरी पर लगे होते हैं, जहाँ से पानी बूंद-बूंद के रूप में बाहर निकलता है। इनलाइन ड्रिपर पाइप के अंदर लगाए जाते हैं। ऑनलाइन ड्रिपर पाइप के ऊपर बाहर की ओर लगाए जाते हैं।

प्रेशर कम्पेन्सेटिंग ड्रिप वहाँ उपयोगी होती है, जहाँ जमीन में ऊँच-नीच, लंबी लाइन या पानी के दबाव में उतार-चढ़ाव होता है। इसमें हर ड्रिपर से समान मात्रा में पानी बाहर निकलता है, जिससे सभी पौधों को एकसमान पानी मिलता है। वहीं नॉन-प्रेशर कम्पेन्सेटिंग ड्रिप ऐसे स्थानों पर उपयोग की जाती है, जहाँ पानी का दबाव सामान्यतः समान रहता है और जमीन समतल होती है। विभिन्न प्रकार की ड्रिप के माध्यम से पानी सीधे पौधों की जड़ों के क्षेत्र में बूंद-बूंद के रूप में दिया जाता है। ग्रीन हाउस, शेड नेट हाउस और खुले खेतों में भी इन टपक सिंचाई प्रणालियों का उपयोग किया जा सकता है।

जैन इरिगेशन ड्रिप सिस्टम के क्या फायदे हैं?

फसलों के उत्पादन में लगभग 30 से 200% तक वृद्धि
पारंपरिक पद्धति की तुलना में 30 से 70% तक पानी की बड़ी बचत
मोटर पंप की ऊर्जा में 30 से 50% तक बचत
फर्टिगेशन तकनीक के कारण उर्वरक सीधे जड़ों तक पहुँचता है, उर्वरक की उल्लेखनीय बचत
पानी का समान वितरण, उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार
मिट्टी का स्वास्थ्य सुधरता है, कीट एवं रोगों पर प्रभावी नियंत्रण
खरपतवार की वृद्धि कम होती है, मजदूरी खर्च में बड़ी कमी
पहाड़ी, ढलान एवं ऊँच-नीच वाली तथा कम उत्पादक भूमि के लिए भी आदर्श उपाय
लगभग 90 से 95% जल उपयोग दक्षता
ज्यादा हवा की परिस्थितियों में भी कार्यक्षम और विश्वसनीय
फसल जल्दी तैयार होती है, मिट्टी के कटाव को प्रभावी रूप से रोकती है
पानी भराव और क्षारीय भूमि में भी अत्यंत प्रभावी
सभी प्रकार की फसलों के लिए उपयुक्त और बहुउपयोगी प्रणाली
स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम, समय और श्रम की बड़ी बचत
टिकाऊ, मजबूत और लंबे समय तक चलने वाले पाइप एवं ड्रिपर्स

जैन इरिगेशन की ड्रिप सिस्टम जल बचत, उत्पादन वृद्धि और आधुनिक खेती के लिए एक उत्कृष्ट उपाय है। कम पानी में अधिक उत्पादन प्राप्त करने और खेती को अधिक लाभदायक बनाने के लिए ड्रिप सिंचाई अपनाना समय की आवश्यकता है। यह प्रणाली सभी प्रकार की फसलों के लिए उपयोगी है।

किन फसलों के लिए उपयोगी?

फसलें: अंगूर, अनार, केला, आम, संतरा, मौसंबी, नींबू, पपीता, अमरूद, चीकू और सीताफल आदि।
लाभ: फलों का आकार एकसमान रहता है और उत्पादन में 20-40 प्रतिशत वृद्धि होती है।
नकदी फसलें: गन्ना, कपास और हल्दी आदि।
लाभ: विशेष रूप से ड्रिप पर गन्ने की खेती से 50% पानी की बचत होती है और उत्पादन में बड़ी वृद्धि मिलती है।
सब्जी फसलें: टमाटर, मिर्च, बैंगन, पत्ता गोभी, फूलगोभी, भिंडी, करेला और लौकी।
लाभ: खरपतवार का प्रकोप कम होता है और सब्जियों की गुणवत्ता में सुधार होता है।
फूलों की खेती: गुलाब, जरबेरा, कार्नेशन, गेंदा और शेवंती आदि।
लाभ: फूलों में चमक आती है और कटाई की अवधि लंबी होती है।
तिलहन और दलहन: मूंगफली, सोयाबीन और सूरजमुखी आदि।
लाभ: उन्नत तकनीक के कारण कम दूरी वाली फसलों के लिए भी ड्रिप का उपयोग बढ़ा है।


बिक्री पश्चात किसानों को मार्गदर्शन

जैन इरिगेशन के उत्पादों की गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। देशभर में फैले डीलर्स के मजबूत नेटवर्क के कारण किसी भी क्षेत्र में आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। सिंचाई प्रणाली स्थापित करने के बाद उसका सही उपयोग कैसे करना चाहिए, फिल्टर की नियमित सफाई कैसे करनी चाहिए, तथा पानी के साथ उर्वरक देने (फर्टिगेशन) की सही पद्धति क्या है, इसका विस्तृत मार्गदर्शन कंपनी के अनुभवी एग्रोनॉमिस्ट प्रदान करते हैं। इसके साथ ही किस फसल को कितना और कब पानी देना चाहिए, मौसम के अनुसार सिंचाई का समय-निर्धारण कैसे करना चाहिए, तथा उर्वरकों की वैज्ञानिक योजना कैसे बनानी चाहिए, इस बारे में भी वे मार्गदर्शन करते हैं। कंपनी ने किसानों के लिए ‘जैन कनेक्ट’ यह अत्याधुनिक मोबाइल ऐप उपलब्ध कराया है।

इस ऐप के माध्यम से किसानों को जानकारी प्राप्त होती है। इसके अलावा, जैन इरिगेशन किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर, प्रात्यक्षिक और निरंतर तकनीकी सहायता प्रदान कर खेती को अधिक आधुनिक, टिकाऊ और लाभदायक बनाने में मदद करती है। इसलिए यह कंपनी केवल उत्पाद उपलब्ध कराने वाली नहीं, बल्कि किसानों की एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में खड़ी है। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements