Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

मध्य प्रदेश में जिलेवार एवं फसलवार खरीफ 2022 के बुवाई लक्ष्य

14 जून 2022, भोपाल । मध्य प्रदेश में जिलेवार एवं फसलवार खरीफ 2022 के बुवाई लक्ष्य – खरीफ सीजन 2022 की तैयारियां प्रदेश में तेज हो गई है। इस वर्ष मानसून सामान्य रहने की भविष्यवाणी के बीच प्री-मानसून का दौर प्रारंभ हो गया है तथा 17 जून तक म.प्र. में मानसून आने की संभावना है। इसके मद्देनजर कृषि विभाग ने भी खरीफ बुवाई के लक्ष्य तय कर दिए हैं। इस वर्ष राज्य में 147.72 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें ली जाएंगी जिसमें प्रमुख रूप से तिलहनी फसल सोयाबीन की बोनी 51.72 लाख हेक्टेयर में, धान 34.71 लाख हेक्टेयर में, मक्का 15.03 लाख हेक्टेयर में एवं कपास 6.03 लाख हेक्टेयर में बोने का लक्ष्य रखा गया है। जिलेवार आंकड़े नीचे दिए जा रहे हैं :

महत्वपूर्ण खबर: भारत से गेहूं निर्यात में मध्यप्रदेश बना सिरमौर