Crop Cultivation (फसल की खेती)

केंद्र सरकार के प्याज निर्यात पर बैन के निर्णय ने दिखाया असर, प्याज के औसत दाम में 13 फीसदी गिरावट

Share
प्याज की कीमतों में आई गिरावट, पिछले महीने की तुलना में थोक औसत मूल्य में 13% की कमी, वही पिछले साल दिसंबर 2022 की तुलना में थोक औसत मूल्य में 45% वृध्दि देखी गई।

21 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: केंद्र सरकार के प्याज निर्यात पर बैन के निर्णय ने दिखाया असर, प्याज के औसत दाम में 13 फीसदी गिरावट – कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) हर महीने सभी फसलों के थोक मूल्य विश्लेषण के आंकड़े जारी करती हैं। हर माह की तरह एपीएमसी ने दिसंबर 2023 के भी आंकड़ो को रिपोर्ट किया हैं। इन आंकड़ों के अनुसार मंडियों में प्याज की कीमतों में गिरावट देखने को मिली हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि केंद्र सरकार के प्याज निर्यात पर प्रतिबंध का परिणाम नजर आने लगा हैं। 

एपीएमसी द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के आंकड़े साफ जाहिर कर रहे हैं कि प्याज के दामों में नवंबर 2023 की तुलना में दिसंबर 2023 में काफी गिरावट आई हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक दिसबंर 2023 में प्याज की औसत कीमत 3935.56 रूपये प्रति क्विंटल हैं। जबकि नवंबर 2023 में प्याज की औसत कीमत 4547.19 रूपये प्रति क्विंटल थी।

प्याज का सर्वाधिक दाम अंडमान निकोबर मंडी में

एपीएमसी के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2023 में अंडमान निकोबर की मंडी में प्याज का औसत रेट 9000 रूपये प्रति क्विंटल देखा गया है, जोकि पूरे भारत में सबसे अधिक हैं जिसका एक महत्वूपर्ण कारण अंडमान निकोबर में प्याज की उपज और मंडी में कम आवक हैं। अगर इस औसत मूल्य में अंडमान निकोबर मंडी का आकलन न करें तो भारत में प्याज का औसत मूल्य 3740.78 हो जाता हैं।

अगर इस महीने के प्याज मंडी रेट के विश्लेषण को देखा जायें तो दिसबंर 2023 में सबसे अधिक प्याज की कीमत मणिपुर और बिहार की मंडी में कृषकों को प्राप्त हुई हैं। मणिपुर मंडी में प्याज का औसत रेट 7110 रूपये प्रति क्विंटल रहा। वही बिहार की मंडी में प्याज का औसत रेट 7469 रूपये प्रति क्विंटल देखा गया।

मंडी रेट विश्लेषण

इस महीने के मंडी रेटों को देखा जाये तो प्याज की कीमतों में पिछले महीने की तुलना में गिरावट देखने को मिली हैं। अगर दोनो महीने के प्याज की औसत कीमतों की तुलना की जाये तो पिछले महीने यानि नवंबर 2023 में और इस महीने यानि दिसंबर 2023 में 13 प्रतिशत की औसत गिरावट दर्ज की गई हैं।

इस महीने, पिछले महीने की तुलना में प्याज के मंडी रेटो में सबसे अधिक गिरावट गुजरात में 32.59 प्रतिशत हुई हैं। गुजरात में पिछले महीने (नबंवर 2023) प्याज की औसत कीमत 3295 रूपये प्रति क्विंटल थी, जोकि इस महीने (दिसंबर 2023) घटकर 22,21 रूपये प्रति क्विंटल हो गई हैं। वही इस महीने, पिछले महीने की तुलना में सबसे कम गिरावट मणिपुर में 0.29 प्रतिशत हुई हैं। मणिपुर में पिछले महीने (नवंबर 2023) प्याज की कीमत 71,31रूपये प्रति क्विंटल थी जोकि इस महीने (दिसंबर 2023) घटकर 71,10 रूपये प्रति क्विंटल हो गई हैं।

दिसंबर 2022 में क्या था प्याज का मूल्य ?

दिसंबर 2023 के मंडी रेटों को देखा जाये तो प्याज की कीमत में पिछले साल दिसंबर 2022 की तुलना में काफी वृध्दि देखने को मिली हैं। अगर दोनो वर्षों के प्याज की कीमतों की तुलना की जाये तो दिसंबर 2022 और  दिसंबर 2023 में 45 प्रतिशत की औसत वृध्दि दर्ज की गई हैं। दिसंबर 2022 की तुलना में दिसंबर 2023 में सिर्फ नागालैंड और केरल राज्य में प्याज की औसत कीमतों में गिरावट देखी गई हैं। नागालैंड में प्याज की औसत रेट में 11.47 प्रतिशत और केरल में 74.54 प्रतिशत की गिरावट हुई हैं।

प्याज की फसल का दिसंबर 2023 के लिए थोक मूल्य विश्लेषण
राज्यकीमतें दिसंबर 2023कीमतें नवम्बर, 2023कीमतें दिसंबर, 2022परिवर्तन (पिछले महीने से अधिक)परिवर्तन (पिछले वर्ष की तुलना में
अण्डमान और निकोबार90009000 0__
आंध्र प्रदेश258633531058-22.88144.42
असम4818  ____
बिहार7469106751730-30.03331.73
चंडीगढ़285540321250-29.19128.4
छत्तीसगढ़337641911500-19.45125.07
गोवा275030911425-11.0392.98
गुजरात222132951140-32.5994.82
हरियाणा251230701359-18.1884.84
हिमाचल प्रदेश382445081965-15.1794.61
जम्मू और कश्मीर400344781698-10.61135.75
कर्नाटक284033531468-15.393.46
केरल5507622921633-11.59-74.54
मध्य प्रदेश20812949893-29.43133.03
महाराष्ट्र243933511318-27.22

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Share
Advertisements