Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए मिट्टी कैसी होनी चाहिए और किन राज्यों में इसकी खेती की जा सकता है

16 अप्रैल 2024, भोपाल: ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए मिट्टी कैसी होनी चाहिए और किन राज्यों में इसकी खेती की जा सकता है – ड्रैगन फ्रूट की खेती किसी भी उपजाऊ मिट्टी में की जा सकती है। इसकी खेती में भूमि उचित जल निकासी वाली होनी चाहिए, क्योंकि जल भराव में पौधों को कई तरह के रोग लग जाते हैं। इसकी खेती में भूमि का पी.एच. मान 6 से 7 के मध्य होना चाहिए। भारत में ड्रैगन फ्रूट को गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों में उगाया जाता है। इसके पौधों को उष्णकटिबंधीय जलवायु की जरूरत होती है।

जिस वजह से इसे गर्म मौसम की जरूरत होती है, तथा सामान्य बारिश भी उपयुक्त होती है। किन्तु सर्दियों में गिरने वाला पाला पौधों को हानि पहुंचाता है। ड्रैगन फ्रूट के पौधों को आरम्भ में 25 डिग्री तापमान तथा पौधों पर फल बनने के दौरान 30 से 35 डिग्री तापमान चाहिए होता है। इसके पौधे न्यूनतम 7 डिग्री तथा अधिकतम 40 डिग्री तापमान पर ही ठीक से विकास कर सकते है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें