Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

बुवाई के 15-20 दिन बाद सोयाबीन की फसल में ये खरपतवारनाशी जरूर लगाएं – ICAR-NSRI की प्रभावी सलाह

जानिए कौन-कौन से हाईपरफॉर्मेंस पोस्टीमर्जेंस (POE) हर्बिसाइड हैं, जो बढ़ाएंगे आपकी फसल की पैदावार!

29 जुलाई 2025, नई दिल्ली: बुवाई के 15-20 दिन बाद सोयाबीन की फसल में ये खरपतवारनाशी जरूर लगाएं – ICAR-NSRI की प्रभावी सलाह – खरपतवारों से बचाव के लिए सही समय और सही दवा का चुनाव बेहद ज़रूरी है। राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान (ICAR-NSRI) ने बुवाई के 15-20 दिन बाद लगाई जाने वाली शक्तिशाली हर्बिसाइड्स की सूची जारी की है, जिससे आपकी सोयाबीन की फसल रहे साफ-सुथरी और पैदावार हो बेहतर।

ICAR-NSRI के द्वारा सुझाए गए प्रमुख हर्बिसाइड्स और उनकी मात्रा (प्रति हेक्टेयर):

  • इमेजेथापायर 10% SL – 1 लीटर
  • इमेजेथापायर 70% WG + सर्फैक्टेंट – 100 ग्राम
  • क्विजालोफॉप-एथाइल 5% EC – 0.75 से 1 लीटर
  • क्विजालोफॉप-एथाइल 10% EC – 375 से 450 मिलीलीटर
  • फेनॉक्साप्रॉप-पी-एथाइल 9.3% EC – 1.11 लीटर
  • क्विजालोफॉप-पी-टेफ्यूरिल 4.41% EC – 0.75 से 1 लीटर
  • फ्लुआज़िफॉप-पी-ब्यूटिल 13.4% EC – 1 से 2 लीटर
  • हैलॉक्सीफॉप आर मेथाइल 10.5% EC – 1 से 1.25 लीटर
  • प्रोपाक्विज़ाफॉप 10% EC – 0.5 से 0.75 लीटर
  • क्लेथोडिम 25% EC – 0.5 से 0.75 लीटर
  • फ्लुथियासेट मेथाइल 10.3% EC – 125 मिलीलीटर

असरदार खरपतवार नियंत्रण के लिए टिप्स:

  • छिड़काव के लिए सुबह या शाम के समय चुने।
  • हवा कम हो और खेत में नमी अच्छी हो।
  • दवा छिड़कते समय निर्माता निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

इस सही समय और सही दवा के संयोजन से आप अपनी सोयाबीन की फसल को खरपतवार मुक्त रखकर उत्पादन बढ़ा सकते हैं। इसे आज़माएं और फर्क खुद देखें!

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com