फसल की खेती (Crop Cultivation)

मध्यप्रदेश की मंडियों में सोयाबीन की आवक शुरू, जानिए कहां कितना हैं दाम ?

20 अक्टूबर 2023, भोपाल: मध्यप्रदेश की मंडियों में सोयाबीन की आवक शुरू, जानिए कहां कितना हैं दाम ? – मध्य प्रदेश की अधिकांश मंडियों में नई सोयाबीन की आवक धीरे-धीरे बढ़ना शुरू हो गई है। इस बीच अभी से दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के पार पहुंच गया है। इससे सोयाबीन उत्पादक किसान खुश हैं। इस हफ्ते राज्य की ज्यादातर मंडियों में सोयाबीन का दाम 4700 और 4900 रुपये प्रति क्व‍िंटल के दाम में तक चल रहा है। ऐसा नहीं है की सभी मंडियों में सोयाबीन का भाव यही मिल रहा है कुछ मंडियों में दाम एमएसपी से भी कम हैं। 

साप्ताहिक विश्लेषण

मध्यप्रदेश की मंडियों में 10 से 14 अक्टूबर के बीच में सोयाबीन की कुल आवक 10430.31 टन दर्ज की गई हैं। मध्यप्रदेश में 12 अक्टूबर को सबसे ज्यादा आवक 3478.9 टन रही हैं। जिसका न्यूनतम रेट 3120 रूपये प्रति क्विंटल, अधिकतम रेट 4400 रूपये प्रति क्विंटल और मोडल रेट 3900 रूपये प्रति क्विंटल रहा हैं।

पूरे हफ्ते के मंडी रेटो को देखा जाये तो 12 अक्टूबर को मध्यप्रदेश की गंधवानी मंडी में सोयाबीन का अधिकतम रेट 4950 रूपये प्रति क्विंटल देखा गया हैं। वही न्यूनतम रेट 4800 रूपये क्विंटल और मोडल रेट 4900 रूपये प्रति क्विंटल रहा हैं। गंधवानी मंडी में इस पूरे हफ्ते (10-14 अक्टूबर) सोयाबीन के अधिकतम रेट देखने में मिले हैं।

अन्य मंडियों में क्या रहे सोयाबीन के दाम?

मध्यप्रदेश की सभी मंडियों में 13 अक्टूबर को आवक 2507.14 टन रही। जिसमें 876 टन आवक सिर्फ खातेगांव मंडी में देखी गई। जिसका न्यूनतम रेट 3000 प्रति क्विंटल, अधिकतम रेट 4500 प्रति क्विंटल और मोडल रेट 4100 रूपये प्रति क्विंटल रहा।

इस हफ्ते सोयाबीन की सबसे कम आवक 14 अक्टूबर को देखी गई हैं। इस दिन मध्यप्रदेश की सभी मंडियों मे कुल 130.68 टन आवक रही। जिसमें ताल मंडी में तो सिर्फ आवक 0.01 टन रही। जिसका न्यूनतम रेट 4700 रूपये प्रति क्विटंल, अधिकतम रेट 4700 रूपये प्रति क्विंटल और मोडल रेट 4700 रूपये प्रति क्विंटल रहा।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Advertisements
Advertisement
Advertisement