पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)

सुरेन्द्र कुमार एंड संस पुरस्कृत

इन्दौर। इंडियन ऑईल कार्पोरेशन ने अपने अधिकृत विक्रेता सुरेन्द्र कुमार एंड संस पेट्रोल पंप एवं किसान सेवा केन्द्र को उत्तम सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया। इस पेट्रोल पंप द्वारा आधुनिक मशीनों के माध्यम से एवं तुलनात्मक रूप से उचित दरों पर इंडियन ऑइल के विभिन्न उत्पादों की बिक्री की जा रही है। इन्दौर के निकट तिल्लौद खुर्द स्थित इस पेट्रोल पंप द्वारा क्षेत्र के असंख्य ग्रामों को अबाधित सेवाएं दी जा रही हैं। इस किसान सेवा केन्द्र के माध्यम से आसपास के ग्रामों के कृषकों को कृषि सम्बन्धी तकनीकी सलाह दी जाती है। केन्द्र में विभिन्न फसलों पर आधारित कृषि साहित्य भी उपलब्ध रहता है। ग्रामीण क्षेत्र में अपनी अभिनव एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह केन्द्र लोकप्रिय है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement