Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्य सचिव श्री डिसा पुरस्कृत

भोपाल। मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा को केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री जयंत सिन्हा ने स्कॉच नेशनल चेलेंजर अवार्ड-2015 से नई दिल्ली में सम्मानित किया। यह अवार्ड लोक सेवाएँ प्रदाय करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट भूमिका के लिये दिया गया है। पुरस्कार समारोह में मध्यप्रदेश की महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह को महिला सशक्तिकरण के लिये पुरस्कृत किया गया।
मुख्य सचिव श्री डिसा को वर्ष 2013 से मध्यप्रदेश में सामाजिक सुरक्षा, महिला-बाल कल्याण, शिक्षा, कृषि, खाद्य सुरक्षा, स्व-रोजगार, कौशल विकास, वित्तीय समावेशन, योजनाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग के कार्यों को प्रशासकीय दक्षता से अंजाम देने के लिये पुरस्कृत किया गया है।