Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)राज्य कृषि समाचार (State News)

सनावद के श्री गंगराड़े राष्ट्रीय प्रेरणादूत पुरस्कार से सम्मानित

06 फ़रवरी 2025, खरगोन: सनावद के श्री गंगराड़े राष्ट्रीय प्रेरणादूत पुरस्कार से सम्मानित – सनावद के श्री रवि पिता सुनील गंगराड़े को वर्ष 2025 के राष्ट्रीय प्रेरणादूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया के रूप में दिया गया है, जो सम्पूर्ण देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने में उनके अद्वितीय योगदान और नेतृत्व का प्रतीक हैं।    

श्री गंगराड़े का यह पुरस्कार न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि समूचे भारत के लिए गर्व का विषय है। श्री गंगराड़े ने राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर कई सामाजिक अभियानों जैसे रक्तदान जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण, स्वच्छ भारत अभियान, साक्षरता अभियान आदि का कुशल नेतृत्व किया है। उन्होंने अब तक 27 ज्यादा बार रक्तदान किया है और 3500 से अधिक पौधे लगाए हैं।  

इसके अलावा श्री गंगराड़े को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मेक्सिको व अन्य देशों में भारत की संस्कृति के संवहन का प्रतिनिधित्व करने के लिए यूथ एंबेसेडर के रूप में चुना जा चुका हैं। 2017 में, उन्होंने दिल्ली के राजपथ (अब कर्तव्यपथ) पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व भी किया था। श्री गंगराड़े ने बतौर यूथ आइकॉन समाज सुधार और युवाओं को प्रेरित करने एवं वंचित वर्ग के उत्थान  संबंधित  उत्कृष्ट कार्यों के फलस्वरूप उन्हें राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी द्वारा पहले भी राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। वर्तमान में श्री गंगराड़े बड़वानी जिले में मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com